रुद्रपर में होटल में आइसोलेट गदरपुर का युवक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रुद्रपुर के केके होटल में आइसोलेट गदरपुर निवासी युवक फरार हो गया। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:59 PM (IST)
रुद्रपर में होटल में आइसोलेट गदरपुर का युवक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुद्रपर में होटल में आइसोलेट गदरपुर का युवक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर के केके होटल में आइसोलेट गदरपुर निवासी युवक फरार हो गया। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके पहले पंतनगर क्‍वारंटाइन सेंटर से भी कई लोग फरार हो चुके हैं। क्‍वारंटाइन से फरार लोग संक्रमण का खतरा और बढा सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक गदरपुर, आदर्श नगर निवासी अरुनव चौहान पुत्र अमित चौहान तीन जुलाई को गुड़गांव से आया था। गुड़गांव से आने के बाद रामपुर रोड स्थित बार्डर पर उसकी जांच की गई। जिसके बाद उसे रामपुर रोड स्थित होटल में आइसोलेट कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पुलिस ने आइसोलेट और क्वारंटाइन लोगों की चेकिंग की। इस दौरान केके होटल में आइसोलेट अरुनव चौहान गायब मिला। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

होटल कर्मचारियों के साथ ही परिजनों से भी संपर्क कर जानकारी ली लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने अरुनव के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि अरुनव की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम उसके परिजनों के साथ ही नाते रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन कर रही है। बताया कि जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 
फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रेम-प्रसंग में नाकाम युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी  
पीलीभीत से नकली नोट छापने के ल‍िए लाते थे कागज, एक करोड़ बाजार में खपा चुके तस्‍कर 

chat bot
आपका साथी