भारत-नेपाल को जोडऩे वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल दो बार खुला, तीन सौ लोग नेपाल से आए

धारचूला निवासी परिवार के लोगों को लड़के की सगाई के लिए नेपाल जाने के अनुरोध तथा नेपाल सशस्त्र बल द्वारा भारत में मजदूरी करने आए सौ श्रमिक परिवारों को नेपाल लौटने देने की मांग पर दोनों देशों के प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को सुबह-शाम कुछ देर के लिए खोला।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:13 PM (IST)
भारत-नेपाल को जोडऩे वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल दो बार खुला, तीन सौ लोग नेपाल से आए
भारत-नेपाल को जोडऩे वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल दो बार खुला

धारचूला, संवाद सूत्र : धारचूला निवासी एक परिवार के लोगों को लड़के  की सगाई के लिए नेपाल जाने के अनुरोध तथा नेपाल सशस्त्र बल द्वारा भारत में मजदूरी करने आए सौ श्रमिक परिवारों को नेपाल लौटने देने की मांग पर दोनों देशों के प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को सुबह-शाम कुछ देर के लिए खोला। इस दौरान भारत से 176 लोग नेपाल गए तो नेपाल से लगभग तीन सौ लोग भारत आए।

तुला राम सिंह नबियाल ने प्रशासन से अपने पुत्र प्रवीन की सगाई समारोह के लिए पुल खोलने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि उनके पुत्र की सगाई नेपाल के छांगरु  निवासी युवती से हो रही है। सगाई लिए उनके परिवार सहित नाते, रिश्तेदारों को नेपाल जाना है। दूसरी ओर,नेपाल एपीएफ कर्मचारी द्वारा भारत में मजदूरी करने वाले सौ नेपालियों को अपने देश लौटने के लिए पुल खोलने की मांग की थी। इन मांगों पर दोनों देशों के प्रशासन द्वारा सुबह दस से 11 बजे और सायं चार से पांच बजे तक पुल खोलने का निर्णय लिया गया।

सुबह पुल खुला इस दौरान दोनों देशों से आवाजाही हुई। भारत से सगाई करने वाले परिवार सहित नाते-रिश्तेदार नेपाल गए। इस दौरान नेपाली मजदूर अपने देश गए। पुल पर आवाजाही के लिए भारत के लोगों के आधार कार्ड और नेपाल के लोगों को नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र दिखाए जाने पर आवाजाही करने दी गई। पुल पर एसएसबी, चिकित्सा टीम, पुलिस द्वारा कोविड नियमों का पालन कराया गया।

chat bot
आपका साथी