कुमाऊं में बना रहेगा रुक-रुककर बारिश का सिलसिला, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Kumaon Wather Update मौसम विभाग ने 13 मई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विशेषकर पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ एक-दो दौर की बौछार पड़ सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:22 AM (IST)
कुमाऊं में बना रहेगा रुक-रुककर बारिश का सिलसिला, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
तापमान सामान्य या उससे कम बना रह सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी है। यह क्रम अगले दो-तीन दिन जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 मई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विशेषकर पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ एक-दो दौर की बौछार पड़ सकती है। ऐसे में तापमान सामान्य या उससे कम बना रह सकता है।

हल्द्वानी में ओलों के साथ बारिश, जलभराव

शहर में रविवार शाम फिर बारिश हुई। अंधड़ व ओलों के साथ करीब आधे घंटे हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नाले उफान पर आने से गंदगी सड़क व लोगों के घरों में घुस गई। बरसात से पहले ही शहर की बदहाली होने से लोगों में नगर निगम के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। इंदिरानगर नाला चोक होने से गणपति विवाह, न्यू फ्रेंड्स कालोनी व चैधरी कालोनी में हर तरफ गंदगी का ढेर लग गया। सड़क पर गंदगी बहने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। जोशी विहार के पांच-छह घरों में पानी घुस गया। बरेली रोड पांडे गार्डन के कई घरों में जलभराव हुआ है। पार्षद रईस वारसी गुड्डू ने नगर निगम पर नालों की सफाई में देरी करने का आरोप लगाया है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      35.2        19.0

नैनीताल     23.0        13.0

मुक्तेश्वर     22.5        10.1

अल्मोड़ा      29.0       12.6

चम्पावत      25.0       10.3

पिथौरागढ़    25.8       12.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी