Indira Hridyesh Latest News : गोरखपुर में जन्म हुआ, लखनऊ विवि से ली उच्च शिक्षा, 38 वर्ष तक महिला इंटर कॉलेज में रहीं प्रधानाचार्य

Indira Hridyesh Latest News राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाली डा. इंदिरा हृदयेश के निधन से हर कोई स्तब्ध है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ के दसौली गांव के दोणू तोक की रहने वाली थी लेकिन उनका जन्म गोरखपुर में हुआ था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:22 PM (IST)
Indira Hridyesh Latest News : गोरखपुर में जन्म हुआ, लखनऊ विवि से ली उच्च शिक्षा, 38 वर्ष तक महिला इंटर कॉलेज में रहीं प्रधानाचार्य
Indira Hridyesh Latest News : गोरखपुर में जन्म हुआ, लखनऊ विवि से ली उच्च शिक्षा

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Indira Hridyesh Latest News : राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाली डा. इंदिरा हृदयेश के निधन से हर कोई स्तब्ध है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ के दसौली गांव के दोणू तोक की रहने वाली थी, लेकिन उनका जन्म गोरखपुर में हुआ था। बचपन से ही मेधावी रही इंदिरा ने संघर्ष करते हुए सामाजिक व राजनीति के शिखर को चूमा।

डा. इंदिरा हृदयेश का जन्म वर्ष 1941 गोरखपुर में हुआ था। पिता टीका राम पाठक व माता रमा पाठक उस समय गोरखपुर में ही रहते थे। उच्च शिक्षा के बाद वह ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में प्रवक्ता बनी और वहीं पर 38 वर्ष तक प्रधानाचार्य भी रहीं। 1962 में राजनीति में आने के साथ ही वह शिक्षक संघ में सक्रिय हो गई।

पहली बार वर्ष 1974 में शिक्षक दल के प्रत्याशी के रूप में विधानपरिषद के लिए चुनी गईं। इसके बाद वह वर्ष 1986, 1992, 1998 में रिकार्ड मतों से विधानपरिषद की सदस्य निर्वाचित हुईं। इस दौरान शिक्षकों के हित में लड़ाई लड़ते रहीं। इस बीच बिजनौर के रहने वाले हृदयेश शर्मा से उनका विवाह हुआ। इसके बाद वह अपना नाम इंदिरा पाठक से इंदिरा हृदयेश लिखने लगी।

राज्य निर्माण के बाद विधायक दल की नेता बनी इंदिरा

उत्तराखंड में राज्य निर्माण के बाद डा. इंदिरा हृदयेश को कांग्रेस ने विधायक दल का नेता मनोनीत किया। 2002 में पंडित एनडी तिवारी की पहली निर्वाचित सरकार में वह संसदीय कार्य, सूचना, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण, विज्ञान व प्रोद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व निभाया। इसके बाद 2012 में फिर से कांग्रेस सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

लखनऊ विश्वविद्यालय से हासिल की उच्च शिक्षा

इंदिरा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में एमए और पीएचडी हासिल की। वह मेधावी छात्रा होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी