कांग्रेस के पक्ष में माहौल पैदा हो गया है, 2022 में करेंगे वापसी : इंदिरा हृदयेश

कालाढूंगी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कमुलवागांजा में आयोजित सम्मेलन में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट का स्वागत किया। इस दौरान सभा को संबोध‍ित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार का जनता और उसकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:13 PM (IST)
कांग्रेस के पक्ष में माहौल पैदा हो गया है, 2022 में करेंगे वापसी : इंदिरा हृदयेश
कांग्रेस के पक्ष में माहौल पैदा हो गया है, 2022 में करेंगे वापसी : इंदिरा हृदयेश

हल्द्वानीए जेएनएन : कालाढूंगी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कमुलवागांजा में आयोजित सम्मेलन में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार का जनता और उसकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं। जनविरोधी सरकार को सब मिलकर उखाड़ फेकेंगे।

सम्मेलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल पैदा हो चुका है। 2022 में हम हर हाल में वापसी करेंगे। एआइसीसी सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इस इलाके में सड़क-पानी समेत अन्य सभी समस्याओं को दूर किया गया था। मगर वर्तमान सरकार हर मामले में विफल रही। मगर अब सभी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे। बस हमें बूथ स्तर तक काम करना होगा।

वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि युवा व अनुभवी लोगों को साथ लेकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि संजय बिष्ट छात्र संघ से लेकर पार्टी के कई अन्य पदों पर रहे। सभी कांग्रेसी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलेंगे। वहीं, पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट ने कहा कि निगम के नए वार्डों में अब कांग्रेस की स्थिति और बेहतर होगी। हर वर्ग के लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद : पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप सती, गोविंद बिष्ट, किरण डालाकोटी, मयंक बिष्ट, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी