India-Nepal Joint Exercise : 20 सितंबर से पिथौरागढ़ में होगा भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास

India-Nepal Joint Exercise भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्य किरण 20 सितंबर से सैन्य क्षेत्र पिथौरागढ़ में शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों सेनाओं के मध्य यह संयुक्त अभ्यास दो वर्ष बाद होने जा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:31 PM (IST)
India-Nepal Joint Exercise : 20 सितंबर से पिथौरागढ़ में होगा भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास
India-Nepal Joint Exercise : 20 सितंबर से पिथौरागढ़ में होगा भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : India-Nepal Joint Exercise : भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्य किरण 20 सितंबर से सैन्य क्षेत्र पिथौरागढ़ में शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों सेनाओं के मध्य यह संयुक्त अभ्यास दो वर्ष बाद होने जा रहा है। आखिरी बार 2019 में तीन से 16 दिसंबर के मध्य नेपाल के रुपंदेही जिले में दोनों सेनाओं ने अभ्यास किया था।

युद्धाभ्यास में खास-खास

इस बार दोनों सेनाएं एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीक और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियान संचालन की प्रक्रिया से परिचित होंगी। इसके अतिरिक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत, ऊंचाई वाले क्षेत्रों व जंगल में युद्ध जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी भी देंगे। यह अभ्यास 48 घंटे का होगा। इसमें पहाड़ी इलाकों में उग्रवाद रोधी अभियान विशेष होगा।

700 अधिकारी जवान लेंगे हिस्सा

इस 15वें युद्धाभ्यास में दोनों सेनाओं के करीब 700 अधिकारी व जवान हिस्सा लेंगे। 14 दिवसीय अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत व नेपाल की सेना के बीच आपसी समन्वय कायम करने के साथ ही दोनों देशों के सैन्य रणनीतिक अभियानों की जानकारी परस्पर साझा करना है।

नेपाल में हुआ था 14वां संयुक्त सैन्य अभ्यास

2019 भारत-नेपाल सेना के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास नेपाल के रूपदेही जिले में आयोजित हुआ । यह दोनों देशों के मध्य होने वाला 14वां संयुक्त सैन्य अभ्यास था। एक वर्ष भारत तो एक वर्ष नेपाल में सैन्य अभ्यास होता है। संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास तीन दिसंबर से 16 दिसंबर तक चला था। जिसमें दोनों देशों की सेना की 300-300 सैन्य कर्मियों की एक-एक टुकड़ी शामिल हुई थी।

chat bot
आपका साथी