ऊधमसिंह नगर में लोन दिलाने के नाम पर अंगूठा लगवा हड़प ली जमीन

आरोप है कि उसने पांच लाख रुपये का ऋण दिलाने के लिए महिला के आधार कार्ड फोटो खतौनी खसरा व कुछ खाली कागजों पर उसका अंगूठा निशान तथा बेटे अमरीक ङ्क्षसह के हस्ताक्षर करवा लिए। ऋण नहीं मिलने की शिकायत पर टाल-मटोल करने लगा

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 08:57 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में लोन दिलाने के नाम पर अंगूठा लगवा हड़प ली जमीन
पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, बाजपुर : न्यायालय के आदेश पर बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर कागजात पर अंगूठा निशान लेने व बाद में धोखाधड़ी कर आवासीय व खेती की भूमि हड़प ली गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम हुलसनगंज निवासी जागीर कौर पत्नी स्व.पाल ङ्क्षसह ने तहरीर में कहा है कि खसरा नंबर-16/2, 16/3/1, 15/1/16/1/3 तथा रकबा 1.414 एकड़ भूमि माल कागजात में उसके नाम दर्ज है और वह काबिज काश्तकार है। इस भूमि पर उसका आवासीय भवन भी बना है। अप्रैल 2017 में बैंक से ऋण लेने के उद्देश्य से उसने ग्राम बरहैनी निवासी मोहन चंद्र जोशी पुत्र कृष्ण चंद्र जोशी से संपर्क किया। आरोप है कि उसने पांच लाख रुपये का ऋण दिलाने के लिए महिला के आधार कार्ड, फोटो, खतौनी, खसरा व कुछ खाली कागजों पर उसका अंगूठा निशान तथा बेटे अमरीक ङ्क्षसह के हस्ताक्षर करवा लिए। ऋण नहीं मिलने की शिकायत पर टाल-मटोल करने लगा तथा बाद में खसरा-खतौनी व आधार कार्ड वापस कर दिए।

अंगूठे का निशान लगा पेपर उसने कहीं गिर जाने की बात कही। आरोप है कि फरवरी 2018 में वह अपने साथ ए-22 गंगासागर, गंगानगर, तहसील व जिला मेरठ (उप्र) निवासी विशन दत्त पांडेय पुत्र मानदेव पांडेय व ग्राम ऊंचा पुल बाजपुर निवासी नारायण दत्त पुत्र देवीदत्त पांडेय व 3-4 अन्य लोगों के साथ उसकी भूमि व घर पर कब्जा करने की नीयत से पहुंच गया। उसने भूमि व मकान को खरीदने की बात कही। 22 जनवरी 2021 को भी 3-4 लोगों के साथ पहुंच खाली न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ ही एसएसपी कार्यालय व सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण गई। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के क्रम में नामजद तीनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी