पर्यटन की आड़ में रिसॉर्ट कर रहे गलत काम, जिम कॉर्बेट की हो रही बदनामी

पर्यटन की आड़ में अनैतिक देह व्यापार तक कुछ रिसॉर्ट मालिक चला रहे हैं। रिसॉर्ट व होटलों में अधिकांश काल गर्ल बाहर से बुलाई जाती है। रिसॉर्ट के भीतर किसी को शक भी नहीं होता है। सटीक सूचना पर ही ऐसे मामले पकड़ में आ पाते हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:06 PM (IST)
पर्यटन की आड़ में रिसॉर्ट कर रहे गलत काम, जिम कॉर्बेट की हो रही बदनामी
कालगर्ल के पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है।

जागरण संवाददाता, रामनगर : मुनाफे के लिए विश्वप्रसिद्ध जिम कॉर्बेट के नाम को कुछ रिसॉर्ट होटल बदनाम करने में तुले हैं। मोहान के रिसॉर्ट में देह व्यापार में कालगर्ल के पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। अनैतिक देह व्यापार का धंधा पहले से ही खूब फलफूल रहा है। पर्यटन की आड़ में अनैतिक देह व्यापार तक कुछ रिसॉर्ट मालिक चला रहे हैं। रिसॉर्ट व होटलों में अधिकांश काल गर्ल बाहर से बुलाई जाती है। रिसॉर्ट के भीतर किसी को शक भी नहीं होता है। सटीक सूचना पर ही ऐसे मामले पकड़ में आ पाते हैं। 

मुख्य रूप से वर्ष 2011 में ढिकुली के एक होटल के कमरे मेें युवकों संग दिल्ली की दो काल गर्ल पकड़ी थी। वर्ष 2013 में बैलपड़ाव के एक होटल में पांच कालगर्ल समेत आठ लोग पकड़े गए थे। एक नवंबर 2014 को एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी पांच काल गर्ल संग पकड़ा गया था। वर्ष 2015 में पुलिस ने स्थानीय एक व्यक्ति समेत दो महिलाओं को देह व्यापार में पकड़ा था। वर्ष 2018 में पुलिस ने चोरपानी गांव में घर से भी कालगर्ल का गिरोह पकड़ा था। 17 अपै्रल 2019 अपै्रल को भी पुलिस ने एमपी खेल मैदान के समीप होटल से पांच युवक व पांच युवतियों को पकड़ा था।

29 सितंबर 2019 को क्यारी के होटल से दिल्ली का रैकेट पकड़ा था। तीन जून 2021 को चोरपानी में  रैकेट पकड़ा गया। अब मोहान के रिसार्ट में पांच कालगर्ल पकड़ी गई है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस अनैतिक देह व्यापार पर नजर रखे हुए हैं। यदि किसी होटल व रिसॉर्ट में भी ऐसी सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी