फुटकर में भिंडी के दाम 60 रुपये किलो, जाने सब्जियों के रेट

सहालग का सीजन अब खत्म होने को है। इसके बाद सब्जियों के रेट में भारी अंतर आ सकता है। जो सब्जियां महंगी बिक रही हैं उनके दाम निश्चित कम होंगे। बताया कि प्याज के दाम में कुछ गिरावट आई है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 09:34 AM (IST)
फुटकर में भिंडी के दाम 60 रुपये किलो, जाने सब्जियों के रेट
पहाड़ के गडेरी के अब खरीदार तक नहीं मिल रहे हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: आफ सीजन में भिंडी फुटकर में 60 रुपये किलो तक बिक रही है। आढ़तियों के अनुसार भिंडी रुद्रपुर, पीलीभीत से मंडी में पहुंच रही है। इसकी खपत कम होने के बावजूद दाम महंगे हैं। पहाड़ के गडेरी के अब खरीदार तक नहीं मिल रहे हैं।  

आढ़ती सुरेश चंद्र ने बताया कि सहालग का सीजन अब खत्म होने को है। इसके बाद सब्जियों के रेट में भारी अंतर आ सकता है। जो सब्जियां महंगी बिक रही हैं उनके दाम निश्चित कम होंगे। बताया कि प्याज के दाम में कुछ गिरावट आई है। थोक में मंगलवार तक 40 से 45 रुपये किलो बिकने वाला प्याज गुरुवार को 30 से 35 रुपये किलो पहुंच गया। 

अदरक थोक में 50 रुपये किलो तो फुटकर में  60 रुपये किलो बिक रहा है। थोक में मटर  50  रुपये किलो और फुटकर में 70 से 80 रुपये किलो तक बिकने लगी है। इसी तरह पहाड़ की गोल मूली थोक में 20 व फुटकर में 40 रुपये किलो तथा गाजर के दाम में थोक में 25 रुपये किलो व फुटकर में 30 से 35 रुपये किलो तक  हैं। आढ़ती के अनुसार मौसम के हिसाब से अधिकांश सब्जियां उगती हैं। इस समय मूली, हरी सब्जियां, गोभी, गाजर, टमाटर काफी मात्रा में आ रहा है। बाकी सब्जियों की खपत पहले की तुलना में काफी कम है। 

इस तरह बिक रही हैं सब्जियां

सब्जी     थोक  फुटकर

आलू       20   25

प्याज      35   55

टमाटर    35   60

मटर       50   70

फूलगोभी  15   25

बंद गोभी  15   20

शिमला मिर्च 30  45

बीन        60  80

खीरा       25  40

भिंडी       40   60

मूली         20   40

chat bot
आपका साथी