झूलाघाट में घर की रेलिंग से लटका मिला नेपाली मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर मजिरकांडा गांव में मजदूरी करने वाली नेपाली मजदूर करन बोरा का शव सोमवार की सुबह एक व्यक्ति के मकान की रैलिंग से लटका हुआ था। मृतक के गले में अंगोछा बंधा हुआ था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:40 PM (IST)
झूलाघाट में घर की रेलिंग से लटका मिला नेपाली मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना नेपाल पुलिस को दे दी गई है।

संवाद सूत्र, झूलाघाट (पिथौरागढ़) : क्षेत्र के मजिरकांडा गांव में एक 33 वर्षीय नेपाली मजदूर का शव मकान की रेलिंग से लटका हुआ मिला। नेपाली मजदूर का शव लटका मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की सूचना नेपाल पुलिस को दे दी गई है।

जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर मजिरकांडा गांव में मजदूरी करने वाली नेपाली मजदूर करन बोरा का शव सोमवार की सुबह एक व्यक्ति के मकान की रैलिंग से लटका हुआ था। मृतक के गले में अंगोछा बंधा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई संजय विश्वमकर्मा, कांस्टेबल मोहन सिंह भंडारी और अशोक बुदियाल गांव पहुंचे। कोरोना संक्रमण की आंशका को देखते हुए इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को दी गई। झूलाघाट स्वास्थ केंद्र से फार्मासिस्ट हरीश रावत, सुरेंद्र चौहान और हेम ने मौके पर पहुंचकर मृतक का एंटीजन टेस्ट किया गया। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव को नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। घटना की सूचना नेपाल पुलिस को दे दी गई है। नेपाल पुलिस मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर रही है। नेपाली मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी