हल्द्वानी में मनमानी का हाट बाजार, ऐसी लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पार्षद ने जताई नाराजगी

पिछले शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने शनिबाजार के संचालन पर भी रोक लगा दी थी। इस सबके बावजूद कई हाट बाजार धड़ल्‍ले से संचालित हो रहे हैं। वार्ड 48 की पार्षद गीता बल्‍यूटिया ने क्षेत्र में अवैध रूप से बाजार संचालित होने की शिकायत निगम प्रशासन से की है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:30 PM (IST)
हल्द्वानी में मनमानी का हाट बाजार, ऐसी लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पार्षद ने जताई नाराजगी
हाट बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं होता।

जागरण संवाददाता, हल्‍द्वानी : शहर में हाट बाजार का संचालन पिछले साल से बंद है। पिछले शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने शनिबाजार के संचालन पर भी रोक लगा दी थी। इस सबके बावजूद कई हाट बाजार धड़ल्‍ले से संचालित हो रहे हैं। वार्ड 48 की पार्षद गीता बल्‍यूटिया ने क्षेत्र में अवैध रूप से बाजार संचालित होने की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की है।

कोवि‍ड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच संक्रमण को रोनके लिए हाट बाजार के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। मल्‍ली बमौरी में शुक्रवार को लगे हाट बाजार से स्‍थानीय लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा। पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बल्‍यूटिया ने नगर निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए हाट बाजारों के संचालन पर सख्‍ती से रोक लगाने के साथ नियमित रूप से निगरानी कराए जाने की मांग की है।

भीड़ बढ़ा रही कोरोना के मामले

सामने आया है कि‍ भीड़भाड़़ वाली जगहों पर कोरोना के संक्रमण के फैलाव की अधिक संभावना रह रही है। हाट बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं होता। मास्‍क को लेकर भी सभी में सजगता नहीं दिखती, जबकि सैनिटाइजेशन की व्‍यवस्‍था भी यहां नहीं होती। ऐसे में भीड़ की वजह से संक्रमण का खतरा रहता है। क्षेत्र में कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसे देखते हुए जनप्रतिन‍िधि अधिक सक्रिया हो गए हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी