सीएम ज‍िले में और दुस्‍साहसी बदमाशों ने भूरारानी में किया नवविवाहिता का अपहरण

पति के साथ ससुराल से मायके आ रही नवविवाहिता का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसके पति की पिटाई भी की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:35 PM (IST)
सीएम ज‍िले में और दुस्‍साहसी बदमाशों ने भूरारानी में किया नवविवाहिता का अपहरण
पुलिस ने गुरुदास और उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई अपराध सुनाई ही दे जाता है। यह अपराध सिर्फ जिले या कुमाऊं मंडल तक ही नहीं सीमित है। बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अपराधियों की पनाहगाह बना हुआ है। अभी बीते सप्ताह ही काशीपुर में पंजाब के गैंगेस्टर एक फार्म हाउस में छिपे थे। पता चलने पर एसटीएफ ने पकडऩे की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में चार पकड़े गए, जिनसे पूछताछ चल रही है। इससे पहले चरस तस्करी में पुलिसकर्मी भी संलिप्त पाए गए थे। आज बदमाशों ने विवाहिता का अपहरण कर लिया, जबकि सीएम जिले का दौरा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन चौकस है बावजूद इसके दुस्साहसी बदमाशों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दे डाला।

पति के साथ ससुराल से मायके आ रही नवविवाहिता का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसके पति की पिटाई भी की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।

भूरारानी निवासी सिकंदर पासवान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री खुशबू का विवाह 18 जुलाई को ग्राम बलखेड़ा, जिला रामपुर निवासी लक्ष्मण के साथ किया था। शुक्रवार शाम को उसकी पुत्री अपने पति के साथ बाइक से भूरारानी आ रही थी। इसी बीच भूरारानी मोड पर बिंदूखेडा निवासी गुरुदास व उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसके दामाद लक्ष्मण की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपित कार से उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए। उन्होंने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। सिकंदर पासवान ने पुलिस को तहरीर सौंप पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुदास और उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। नव विवाहिता की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी