इग्नू ने शुरू किए 16 ऑनलाइन मोड प्रोग्राम, 15 मार्च तक लें एडमिशन

इग्नू ने जनवरी 2021 सत्र के लिए 16 ऑनलाइन मोड के प्रोग्राम शुरू किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने पसंदीदा प्रोग्राम में 15 मार्च तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह सभी प्रोग्राम यूजीसी से मान्यता प्राप्त हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 07:30 AM (IST)
इग्नू ने शुरू किए 16 ऑनलाइन मोड प्रोग्राम, 15 मार्च तक लें एडमिशन
ऑनलाइन मोड प्रोग्राम की अवधि छह माह से तीन साल तक की है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2021 सत्र के लिए 16 ऑनलाइन मोड के प्रोग्राम शुरू किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने पसंदीदा प्रोग्राम में 15 मार्च तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह सभी प्रोग्राम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त हैं।

छह माह से तीन साल तक की अवधि

इग्नू द्वारा शुरू किए गए इन ऑनलाइन मोड प्रोग्राम की अवधि छह माह से तीन साल तक की है। इनमें स्नातक, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर के प्रोग्राम शामिल हैं।

प्रोग्राम                                                     अधिकतम अवधि

बैचलर ऑफ आट्र्स इन टूरिज्म स्टडीज           तीन साल

बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफारमेशन साइंसेज    एक साल

सर्टिफिकेट इन रशियन लैंग्वेज                     छह माह

सर्टिफिकेट इन अरेबिक लैंग्वेज                    छह माह

सर्टिफिकेट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी           छह माह

सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एंड इंफारमेशन साइंस     छह माह

सर्टिफिकेट इन पीस स्टडीज एंड कांफ्लिक्ट मैनेजमेंट  छह माह

सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज                      छह माह

सर्टिफिकेट इन ट्राइबल स्टडीज                     छह माह

डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज                        एक साल

मास्टर ऑफ आट्र्स (गांधी एंड पीस स्टडीज )    दो साल

मास्टर ऑफ आट्र्स (हिंदी)                       दो साल

मास्टर ऑफ आट्र्स (ट्रांसलेशन स्टडीज)         दो साल

पीजी सर्टिफिकेट इन गांधी एंड पीस स्टडीज       छह माह

पीजी सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर पॉलिसी           छह माह

पीजी डिप्लोमा इन गांधी एंड पीस स्टडीज          एक साल

यहां से करें रजिस्ट्रेशन

इग्नू ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट में नए प्रोग्राम में दाखिले को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन करने के तरीके और आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी इस लिंक https://ignouiop.samarth.edu.in/index.php/site/index का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी