आइएफएस महातिम ने इएमओ डा. प्रियंका के साथ सादगी से रजिस्ट्रार ऑफिस में रचाई शादी

युवा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) महातिम सिंह यादव की शादी मिसाल बन गई। धूम धड़ाके के इतर सादगी के साथ उन्होंने जिला चिकित्सालय में तैनात इमर्जेंसी चिकित्साधिकारी (इएमओ) डा. प्रियंका संग विवाह रचाया। डीएफओ के बड़े भाई मंगल सिंह यादव विवाह समारोह के गवाह बने।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:00 AM (IST)
आइएफएस महातिम ने इएमओ डा. प्रियंका के साथ सादगी से रजिस्ट्रार ऑफिस में रचाई शादी
आइएफएस महातिम ने इएमओ डा. प्रियंका के साथ सादगी से रजिस्ट्रार ऑफिस में रचाई शादी

अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता : युवा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) महातिम सिंह यादव की शादी मिसाल बन गई। धूम धड़ाके के इतर सादगी के साथ उन्होंने जिला चिकित्सालय में तैनात इमर्जेंसी चिकित्साधिकारी (इएमओ) डा. प्रियंका संग विवाह रचाया। डा. प्रियंका ने पारंपरिक कुमाऊंनी पिछौड़ा ओढ़ कर डीएफओ के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश किया, लोगों की निगाहें उन पर जा टिकी। न बैंड बाजा न कोई बाराती, दोनों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह की औचारिक रस्म पूरी की। डीएफओ के बड़े भाई मंगल सिंह यादव विवाह समारोह के गवाह बने।

अमूमन बड़े ओहदे पर तैनात अधिकारियों का विवाह उसी अंदाज में तड़क भड़क के साथ होता है। मगर भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के युवा अधिकारी महातिम सिंह यादव ने जिस सादगी से चिकित्सक डा. प्रियंका के साथ विवाह रचाया, पूरे शहर में उनकी मिसाल दी जाने लगी है। दोनों सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। डा. प्रियंका पारंपरिक पिछौड़ा ओढ़े साथ में थी। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की नजर भी उन पर पड़ी। देखते ही देखते कलक्ट्रेट परिसर में चर्चाएं शुरू हो गई। साथ ही डीएफओ व चिकित्सक की सादगी की सराहना की जाने लगी।

रजिस्ट्रार कार्यालय में वैधानिक रूप से विवाह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वन विभाग के अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक व स्टाफ नर्स आदि ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। बीते रोज ही डीएफओ महातिम सिंह ने अल्मोड़ा से पैदल शीतलाखेत तक 16 किमी का सफर तय इको टूरिज्म की कार्ययोजना तैयार की थी। मगर तब उन्होंने सोमवार को होने वाले विवाह कार्यक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी