सत्ता में आए तो युवाओं को दिलाएंगे रोजगार, आम आदमी पार्टी की विजय शंखनाद यात्रा के दौरान किया दावा

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शीतलापुष्कर मैदान में सभा को संबोधित किया। कहा कि दिल्ली में पार्टी ने जिस तरह भाजपा और कांग्रेस का सफाया किया उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी सफाया किया जाएगा। कहा कि आम आदमी पार्टी काम पर विश्वास करती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:55 PM (IST)
सत्ता में आए तो युवाओं को दिलाएंगे रोजगार, आम आदमी पार्टी की विजय शंखनाद यात्रा के दौरान किया दावा
तीन सौ यूनिट बिजली तथा 80 फीसद स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, द्वाराहाट/मानिला: आम आदमी पार्टी के मिशन विजय शंखनाथ यात्रा द्वाराहाट पहुंची। प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया ने भाजपा और कांग्रेस को उत्तराखंड विरोधी करार दिया। कहा कि राच्य में पार्टी की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली तथा 80 फीसद स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 

आम आदमी पार्टी की मिशन विजय शंखनाथ यात्रा में पहुंचे प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शीतलापुष्कर मैदान में सभा को संबोधित किया। कहा कि दिल्ली में पार्टी ने जिस तरह भाजपा और कांग्रेस का सफाया किया उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी सफाया किया जाएगा। कहा कि आम आदमी पार्टी काम पर विश्वास करती है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार करने का भरोसा देते हुए धनबल से चुनाव लडऩे वालों का बहिष्कार कर ईमानदार छवि वाले प्रत्याशी को चुनने का आह्वान किया। इस दौरान दिनेश जोशी, राजेंद्र तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, शेखर चंद्र, खुशाल सिंह, हीरा सिंह थापा, जीतेंद्र फुलारा आदि मौजूद रहे। 

इधर सल्ट ब्लॉक के तल्ला मानिला स्थित गीता भवन में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान आगामी विस चुनाव के लिए घोषित पार्टी प्रत्याशी महेश बिष्ट के पक्ष में एकजुटता से कार्य कर जीत दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रकाश वर्मा ने  भी संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए चुनाव में जुटने का आह्वान किया। 

chat bot
आपका साथी