सरकार बनी तो मालधनचौड़ को बनाएंगे माडल गांव, रामनगर में हरदा ने की घोषणा

कहा कि महिला समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोजगार से जोड़ेंगे। महिला समूह को स्कूल की ड्रेस बनाने का काम दिया जाएगा। समूह से ही स्कूल डे्रस सप्लाई कराई जाएगी। पुलिस में तीन हजार भर्ती की जाएगी। एक साल के भीतर बैकलाक के पदों समेत सभी खाली पद भरे जाएंगे।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:21 PM (IST)
सरकार बनी तो मालधनचौड़ को बनाएंगे माडल गांव, रामनगर में हरदा ने की घोषणा
हरदा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं।

संवाद सहयोगी, रामनगर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मालधन व इस जैसे छोटे-छोटे वन ग्रामों को माडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। मालधन को केंद्र बिंदु मानकर विकास किया जाएगा। एक सोच नए आयाम का उत्तराखंड बनाएंगे। मातृशक्ति को रोजगार से जोडऩे के लिए महिला उद्यमिता का नया अध्याय लिखा जाएगा। हरदा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके हैं। इसलिए हर जनसभा रैली में बड़ी-बड़ी लुभावनी घोषणा कर रहे हैं। वह जानते हैं कि चुनाव के ठीक पहले कौन सी गणित काम करती है।

रावत मालधन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोजगार से जोड़ेंगे। महिला समूह को स्कूल की ड्रेस बनाने का काम दिया जाएगा। समूह से ही स्कूल डे्रस सप्लाई कराई जाएगी। पुलिस में तीन हजार भर्ती की जाएगी। एक साल के भीतर बैकलाक के पदों समेत सभी खाली पद भरे जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार अमीर उद्योगपतियों को अमीर व गरीबों को गरीब बनाने में लगी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के समय में जिन 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया था, वे सभी भाजपा के कार्यकाल में गरीबी से नीचे चले गए। हर साल गन्ने का नया भाव नया खरीद मूल्य जारी करेंगे। इस दौरान 50 से अधिक लोगों को हरीश रावत ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता लेने वालों में पूर्व सैनिक भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन उप च्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी व हरीश आर्य ने किया। जनसभा के बाद रावत ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सीधा संवाद कर कांगे्रस के लिए माहौल बनाया। रावत ने रात्रि विश्राम गांव में ही किया। इस दौरान उप च्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, पूर्व दर्जा राच्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, सभासद भुबन डंगवाल, सरस्वती आजाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कांडपाल, जय प्रकाश, गोपाल अधिकारी, रामपाल यादव, शेर सिंह लटवाल, शंकर लाल, इंदर लाल मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी