फ्लेज आये नहीं तो नहीं कसे जा सके पाइप के जोड़, हल्द्वानी में प्यासे रह गए 1000

समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान ने पाइप को जोड़ने के लिए फ्लेज सिस्टम लगाने की योजना बनाई। इसके लिए दिल्ली से फ्लेज मंगाए गए हैं। वहीं दिल्ली में लॉक डाउन लगा हुआ है। इस कारण फ्लेज अब तक नही आ पाए हुए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 04:38 PM (IST)
फ्लेज आये नहीं तो नहीं कसे जा सके पाइप के जोड़, हल्द्वानी में प्यासे रह गए 1000
जल संस्थान न तो पाइप को चूड़ियों से कस रहा है और न ही दिल्ली से फ्लेज आ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पनियाली, बजूनियाहल्दू से कठघरिया तक के लोंगो का जल संकट एक पखवाड़ा बाद भी दूर नहीं हो पाया है। करीब एक हजार परिवार सुबह से शाम तक पेयजल के लिए भटक रहे हैं। जल संस्थान न तो पनियाली नलकूप के पाइप को चूड़ियों से कस रहा है और न ही लॉक डाउन के कारण दिल्ली से फ्लेज आ पा रहे हैं।

एक पखवाड़ा पहले पनिवाली नलकूप की मोटर फुँक गई थी। इस नलकूप से पनिवाली और बजूनिया हल्दू के साथ ही कठघरिया तक की जलापूर्ति टिकी हुई है। एक हजार से अधिक परिवार इस नलकूप पर निर्भर हैं। जल संस्थान के अफसरों के मुताबिक इस नलकूप के पाइप को चूड़ियों से कसा जाता है। जिससे मोटर खराब होने पर पाइप खोलने और दोबारा कसने से काफी समय लग जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान ने पाइप को जोड़ने के लिए फ्लेज सिस्टम लगाने की योजना बनाई। इसके लिए दिल्ली से फ्लेज मंगाए गए हैं। वहीं दिल्ली में लॉक डाउन लगा हुआ है। इस कारण फ्लेज अब तक नही आ पाए हुए हैं।

जल संस्थान चूड़ियों से भी पाइप नहीं कस रहा है। इस वजह से एक पखवाड़े से नलकूप से जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ रहा है। पनिवाली के ग्राम प्रधान मनीष आर्य के मुताबिक भीषण गर्मी में भी लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। जल संस्थान के अफसरों से कई बार चूड़ियों से पाइप कसकर जलापूर्ति शुरू करने की गुहार लगाई गई। लेकिन न तो फ्लेज आए और न ही चूड़ियों से पाइप कसे जा रहे हैं। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव के मुताबिक पाइप की चूड़ियां काफी घिस चुकी हैं। जिस कारण इन्हें कंसा नहीं जा रहा है। दिल्ली से फ्लेज आते ही इन्हें पाइप से जोड़कर नलकूप मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी