20 गांव की जमीन का मुद्दा हल किए बिना सीएम आएंगे तो क‍िया जाएगा विरोध

बाजपुर के 20 गांव की जमीन पर बसे हजारों गरीब किसान मजदूरों को उजाडऩे की साजिश उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई है। यदि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों को उनके अधिकार दिए बिना क्षेत्र में आते हैं तो उनको काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:28 PM (IST)
20 गांव की जमीन का मुद्दा हल किए बिना सीएम आएंगे तो क‍िया जाएगा विरोध
किसानों को उनके अधिकारों से बेदखल करने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जागरण संवाददाता, बाजपुर : बाजपुर बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार स‍िंंह बाजवा ने कहा कि बाजपुर के 20 गांव की जमीन पर बसे हजारों गरीब किसान, मजदूरों को उजाडऩे की साजिश उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई है। यदि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों को उनके अधिकार दिए बिना क्षेत्र में आते हैं तो उनको काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।

लंबे समय से किसान मजदूर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। मंत्रियों व तीन-तीन मुख्यमंत्रियों के आश्वासन के बाद भी जमीन का मामला हल नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के मजदूर किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। ऊधमङ्क्षसह नगर से मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों, मजदूरों को उनके भूमि पर मालिकाना अधिकार वापस मिलने की आशा जग गई है। इसका मौजूदा मुख्यमंत्री ने भी बाजपुर के किसानों को आश्वासन दिया है, लेकिन इस विषय पर अभी तक कोई साकारात्मक कार्रवाई का संकेत नहीं मिला है। अपने पूर्वजों की भूमि पर लंबे समय से भूमिधरी अधिकार प्राप्त किसानों को उनके अधिकारों से बेदखल करने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम के स्वागत को युवाओं में भारी उत्साह

रुद्रपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि खटीमा विधानसभा विधायक पुष्कर ङ्क्षसह धामी के सीएम बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। युवा मुख्यमंत्री युवा मोर्चा के पद पर भी रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ 23 जुलाई को रुद्रपुर पहुंचने पर सीएम का स्वागत करेंगे। जिलाध्यक्ष अरोरा ने बुधवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी यूएस नगर भ्रमण पर रहेंगे।

सीएम सुबह 10 बजे जिले में पहुंच जाएंगे। इसके बाद गांधी पार्क में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। शहर में रैली निकाली जाएगी। धार्मिक एवं सामाजिक सहित विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद रोड शो शहर से किच्छा रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाप्त होगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रैली में हिस्सा लेेंगे। 15 से 20 स्थानों पर टोलियों में लोग स्वागत करेंगे। रैली के बाद समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन के साथ करेंगे। इसके बाद पंतनगर विवि स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं संग विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा करेंगे। 24 जुलाई को किच्छा होते हुए सितारगंज, नानकमत्ता साहिब होते हुए खटीमा पहुंचेंगे। इस मौके पर मेयर रामपाल, अमित नारंग, विकास शर्मा, बाइक रैली संयोजक गुंजन सुखीजा, सुदर्शन, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी