नए-पुराने सभी साथियों को साथ लेकर चलूंगा : दीपक बल्यूटिया

दोबारा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार सुबह से कैंप कार्यालय में लोगों के बधाई देने का दौर शुरू हो गया था। कांग्रेसियों के अलावा वहां पहुंचे आम लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दीपक ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की वापसी तय है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:47 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:57 PM (IST)
नए-पुराने सभी साथियों को साथ लेकर चलूंगा : दीपक बल्यूटिया
पूर्व सचिव ललित जोशी ने कहा कि हल्द्वानी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दीपक बल्यूटिया को दोबारा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार सुबह से कैंप कार्यालय में लोगों के बधाई देने का दौर शुरू हो गया था। कांग्रेसियों के अलावा वहां पहुंचे आम लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दीपक ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की वापसी तय है। नए व पुराने साथियों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव खजान पांडे व प्रमुख भोला दत्त भट्ट ने कहा कि युवाओं के साथ पार्टी के पुराने नेताओं को साथ लेकर चलने की वजह से उन्हें दोबारा मौका मिला है। पूर्व सचिव ललित जोशी ने कहा कि हल्द्वानी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हर्षवद्र्धन पांडे, पूर्व राज्यमंत्री विमला सांगुड़ी, गजेंद्र गौनिया, राजेंद्र बिष्ट मुकुल बल्यूटिया, शोभा बिष्ट, कैलाश साह, मोहिनी रावत, ज्योति शर्मा, मो. राशिद आदि मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस की नई टीम से उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

नैनीताल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, चुनाव अभियान समिति समेत अन्य कमेटियों के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए हाईकमान का आभार जताते दावा किया कि 2022 में राज्य में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। शुक्रवार को तल्लीताल डांठ पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटे और मिठाई वितरण किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत, तिलक राज बेहड़, भुवन कापड़ी, प्रो जीतराम, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत समेत विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष, सदस्यों के मनोनयन को संगठन हित में करार दिया गया। इसमें नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, युवा नेता सूरज पाण्डे, संजय कुमार, हिमांशु पाण्डे, सुनील मेहरा, गिरीश पपनै, योगेश आर्य, पुष्कर बोरा, राजू टांक, सुमित कुमार, योगी त्रिपाठी समेत अन्य थे।

chat bot
आपका साथी