मैंने सोचा वह गाड़ी से मोबाइल लेने गया है और उसने पिस्टल निकाल दाग दी गोली

विधायक ठुकराल ने कहा कि विवाद में बीचबचाव के दौरान हमले का आरोपित अपनी कार के पास गया। उन्होंने सोचा कि वह मोबाइल निकाल रहा है। इसी बीच उसने विदेशी पिस्टल निकाली और हम पर फायर झोंक दिया। हमें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:58 PM (IST)
मैंने सोचा वह गाड़ी से मोबाइल लेने गया है और उसने पिस्टल निकाल दाग दी गोली
विधायक के छोटे भाई ने जानलेवा हमला करने के आरोपित तरन सिंह कहलो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :  कार टकराने के बाद हुए विवाद में बीचबचाव करने पर विधायक  पर हमला किया गया। विधायक के मुताबिक उन्होंने सोचा भी नही था कि वह फायर कर देगा। जब आरोपित अपनी कार से पिस्टल निकाल रहा था तो उन्होंने सोचा कि वह मोबाइल निकाल रहा है।

 विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि गदरपुर निवासी नरेंद्र छाबड़ा पूर्व ग्राम प्रधान है। शनिवार रात उनकी कार की सामिया सिटी निवासी युवक के कार से टकरा गई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। इस दौरान सामिया सिटी निवासी युवक ने नरेंद्र की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसी बीच वह पहुंच गए और दोनों को धक्का देकर अलग कर दिया। इस दौरान हमले का आरोपित अपनी कार के पास गया। विधायक ने बताया कि उन्होंने सोचा कि वह मोबाइल निकाल रहा है। इसी बीच उसने विदेशी पिस्टल निकाली और विधायक पर फायर झोंक दिया। हमें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह हमला कर देगा।

तरन सिंह कहलो के खिलाफ दी तहरीर

विधायक ठुकराल पर हुए हमले के बाद भाजपा समर्थक कोतवाली पहुंचे। इस दौरान विधायक के छोटे भाई संजय ठुकराल ने जानलेवा हमला करने के आरोपित तरन सिंह कहलो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कहलो सामिया लेक सिटी का निवासी बताया जा रहा है। विधायक का मामला होने के नाते पुलिस काफी अर्लट है और तेजी से मामले की जांच कर रही है। मामले में विधायक समर्थकों में काफी रोष है। उनका कहना है कि विवाद सुलझाने में ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने हमलवर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी का कहना है कि हमलावर की पहचान हो गयी है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी