सैनिक की बेटी हूं, हार नही मानूंगी : जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती

बसंती देव ने कहा कि विपक्षी गलत काम के लिए सदन में दबाव बना रहे है। जो मैं अपने कार्यकाल में नही होने दूंगी। सैनिक की बेटी हूं हार मानना नही सीखा। सरकारी दस्तावेजों से जो छेड़छाड़ की गई है उस पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:08 PM (IST)
सैनिक की बेटी हूं, हार नही मानूंगी : जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती
सामा के जिपंस हरीश ऐठानी जो आरोप लगा रहे है वह भ्रामक है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि विपक्षी गलत काम के लिए सदन में दबाव बना रहे है। जो मैं अपने कार्यकाल में नही होने दूंगी। सैनिक की बेटी हूं, हार मानना नही सीखा। सरकारी दस्तावेजों से जो छेड़छाड़ की गई है उस पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

सोमवार को कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि बीते दिनों सामान्य बैठक के दौरान बजट आवंटन, जिपंअ के विवेकाधीन कोष को लेकर अनर्गल आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि बजट नियमानुसार आवंटित किया गया है। जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे। विवेकाधीन कोष जो पूर्व के जिला पंचायत के अध्यक्ष के समय 30 प्रतिशत था। अब उसे घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सामा के जिपंस हरीश ऐठानी जो आरोप लगा रहे है वह भ्रामक है। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपने साले को ही अपने हस्ताक्षर से नौकरी दी।

धर्मकांटा अपने रिश्तेदार के लिए लगवाया। जिसमें जनता के धन का दुरुपयोग किया। धर्मकांटे में 27 लाख खर्च हुआ और आमदनी केवल 27 हजार रुपए हुए। जीना भवन को लेकर वह हल्ला मचा रहे हैं। वह अपने चहेतों को भवन में कमरा दिलाने के लिए दवाब बना रहे है। हमने नियमानुसार आवंटन किया है। प्रतिवर्ष जीना भवन से जिला पंचायत को साढ़े 18 लाख की आय होगी। जो नियुक्तियों हमारे समय पर हुई है वह शासन स्तर से हुई हैं। एएमइ की नियुक्ति और उसका वेतन भी शासन स्तर से हुआ है।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ऐठानी महिला को कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं। लेकिन इनके गलत कामों को सही नही कहा जाएगा। इनके कार्यकाल के हर काम की जांच होगी। जनता के पैसों का दुरुपयोग नही होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए कार्य के बारे में दस्तावेजों के साथ बताया। इस अवसर पर जिपंअ जर्नादन लोहुमी, चंदन रावत, मदन राम, नीमा धपोला मौजूद थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी