झूठ बोलकर पहले पांचवीं शादी की फिर दहेज न मिलने पर देह व्यापार करने का बनाया दबाव

ऊधमसिंहनगर जिले में देहव्यापार के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित कोई आैर नहीं बल्कि पति ही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 04:37 PM (IST)
झूठ बोलकर पहले पांचवीं शादी की फिर दहेज न मिलने पर देह व्यापार करने का बनाया दबाव
झूठ बोलकर पहले पांचवीं शादी की फिर दहेज न मिलने पर देह व्यापार करने का बनाया दबाव

रुद्रपुर, जेएनएन : ऊधमसिंहनगर जिले में देहव्यापार के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित कोई आैर नहीं बल्कि पति ही है। उसने पहले झूठ बोलकर पहले पांचवां विवाह किया। इसके बाद दहेज न मिलने पर पत्नी का उत्पीड़न करने लगा। साथ ही उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक रेशमबाड़ी निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पहले जुनैद खां पुत्र अनीश खां ने उससे विवाह किया। विवाह के बाद पता चला कि वह उससे पहले चार विवाह कर चुका है। विवाह के बाद से पति जुनैद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगा। साथ ही मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगा। उसने पति को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना।

आरोप है कि इस दौरान पति ने उसे देह व्यापार करने का दबाव भी बनाया। उसके इंकार करने पर पति ने उससे मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना महिला उप निरीक्षक मंजू पंवार को सौंपी गई है। जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी