पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या! आत्महत्या दिखाने के लिए रस्सी पर टांग दिया शव

बागेश्वर जिले के कपकोट के भनार गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:36 AM (IST)
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या! आत्महत्या दिखाने के लिए रस्सी पर टांग दिया शव
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या! आत्महत्या दिखाने के लिए रस्सी पर टांग दिया शव

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर जिले के कपकोट के भनार गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की पकड़ में होगा। शनिवार को भवानी देवी पत्नी भुपाल सिंह उम्र 38 वर्षीय अपने घर में ही फांसी के फंदे में लटकी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद घटना का खुलासा होगा।

मृतका के भाई गिरीश चंद्र कोरंगा ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। यह हत्या उसके पति ने की है। मृतका के गले में जगह-जगह पर गहरे निशान हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की पहले किसी रस्सी से गला कसा गया। फिर शव को अलग कमरे में लटकाया गया। जिस स्थान लटकाया गया उसकी ऊँचाई लगभग चार फिट थी और मृतका की ऊँचाई पांच फीट दो इंच है। मृतका घुटने जमीन पर थे। ऐसे में कौन आत्महत्या करता है। जमीन मिट्टी की थी और उसके कपड़ों पर मिट्टी तक नहीं लगी थी।

उन्होंने बताया कि मृतका बीते शुक्रवार 10 जुलाई की शाम पांच बजे मजदूरी करके घर पहुँची। इसके बाद जानवरों के लिए घास पूस लेने गई। उसने पति भूपाल सिंह से जब पूछा तो उसने बताया कि हमने साथ में खाना खाया और वह सो गई थी। उसके भाई ने बताया जब हमने मृतका को देखा उसके हाथों और पैरों में गोबर और मिट्टी लिपी हुई थी। जिससे साफ पता चलता है मृतका ने रात का खाना नहीं खाया। उसकी हत्या खाने खाने से पहले हुई थी। इससे स्पष्ट होता है कि बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।

इस हत्याकांड में मृतका के पति और उनकी बुआ का हाथ है। इस परिवार द्वारा बीते कई वर्षों से मेरी बहन का उत्पीड़न भी किया जाता था। उसने पुलिस से कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसओ कैलाश बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगा। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

पिता ने गला दबाकर की थी गर्भवती नागालिक बेटी की हत्‍या, लोकलाज के भय से गढ़ी आत्‍महत्‍या की कहानी

डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार बोले, पुलिस पर हमला करने वाले उसका पहला दुश्मन  

chat bot
आपका साथी