Nainital Weather Update : धूप और बादलों से बढ़ेगी उमस, शुक्रवार से मिल सकती है राहत

मंगलवार को आसमान में अचानक बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया था। जिसके चलते दिनभर उमस ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार और गुरुवार को भी बादल उमड़ेंगे। 26 और 27 फरवरी को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में हल्की बारिश हो सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:45 AM (IST)
Nainital Weather Update : धूप और बादलों से बढ़ेगी उमस, शुक्रवार से मिल सकती है राहत
बुधवार और गुरुवार को तराई और भाबर में उमस रहेगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : तराई और भाबर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को आसमान में अचानक बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया था। जिसके चलते दिनभर उमस ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार और गुरुवार को भी बादल उमड़ेंगे। जिस कारण उमस में और अधिक इजाफा होगा। जबकि, 26 और 27 फरवरी को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने भी बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम ठंडा बना रहने की बात कही है।

इधर, मौसम ने मंगलवार से ही अपना अलग रंग दिखा शुरू कर दिया है। सुबह की शुरूआत हल्की धुंध से हुई। दोपहर के समय आसमान में बादल उमडऩे लगे। इससे रात को उमस और अधिक महसूस हुई। जिसके चलते अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोविंद बल्लभ पंत प्रौद्योगिकी एवं कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में बढोतरी होगी।

अगले बुधवार और गुरुवार को तराई और भाबर में उमस रहेगी। बादल भी छा सकते हैं। वहीं, उसके बाद के अगले दो दिन यानी 26 और 27 फरवरी को नैनीताल में 10 मिलीमीटर और ऊधमसिंह नगर में तीन से चार मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इससे उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी