कल्याणी नदी में बहा तीन वर्षीय मासूम, एसडीआरएफ चलाया रेस्‍क्‍यू अभियान

तीन वर्षीय मासूम कल्याणी नदी में में बह गया। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी उसकी खोजबीन में जुट गई। लेकिन इस दौरान न ही कोई बच्चे को बहते देखने वाला सामने आया न ही बच्चे का कुछ पता चला।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:46 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:46 AM (IST)
कल्याणी नदी में बहा तीन वर्षीय मासूम, एसडीआरएफ चलाया रेस्‍क्‍यू अभियान
कल्याणी नदी में बहा तीन वर्षीय मासूम, एसडीआरएफ चलाया रेस्‍क्‍यू अभियान

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : तीन वर्षीय मासूम कल्याणी नदी में में बह गया। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी उसकी खोजबीन में जुट गई। लेकिन इस दौरान न ही कोई बच्चे को बहते देखने वाला सामने आया न ही बच्चे का कुछ पता चला।

गुरुवार शाम डायल 112 पर पहाड़गंज निवासी गणेश कश्यप पुत्र सूरज आयु तीन वर्ष के कल्याणी नदी में बहने की सूचना मिली। लगातार हो रही बारिश के चलते महानगर के मध्य से निकलने वाली कल्याणी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गयी। एसआई मनोज जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। एसडीआरएफ प्रभारी बालम सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुच गए। उन्होंने कल्याणी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन गणेश का कुछ पता नही चला।

रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहा। वही स्वजनों के अनुसार बच्चा तेज बहाव में आगे बह कर उत्तर प्रदेश की सीमा में भी जा सकता है। वही पुलिस ने बच्चे को पानी मे बहते हुए देखने वाले से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सामने नही आ पाया। लेकिन गायब गणेश का भी कुछ पता नही चल पाया। देर शाम रेस्क्यू बंद कर दिया गया। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम बच्चे की खोजबीन में जुटेगी।

chat bot
आपका साथी