भारतोली के पास पहाड़ी दरकने से मकानों को हुआ खतरा, दोपहर तक लोहाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग बंद

शुक्रवार की देर रात पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क में आ जाने से वाहनों का संचालन भी बंद हो गया। रात पहाड़ी दरकने से मुकोट गांव निवासी पुष्कर सिंह राम सिंह कल्याण सिंह किशन सिंह भवान सिंह बलवंत सिंह नारायण सिंह पुष्पा देवी के मकान खतरे की जद में है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:14 PM (IST)
भारतोली के पास पहाड़ी दरकने से मकानों को हुआ खतरा, दोपहर तक लोहाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग बंद
एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर मशीनों को भेज दिया गया।

जागरण संवाददाता, लोहाघाट (चम्‍पावत) : टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के भारतोली ग्रिफ कैंप के पास पहाड़ी दरकने से पांच मकान खतरे की जद में आ गए हैैं। शुक्रवार की देर रात पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क में आ जाने से वाहनों का संचालन भी बंद हो गया। शुक्रवार की देर रात पहाड़ी दरकने से मुकोट गांव निवासी पुष्कर सिंह, राम सिंह, कल्याण सिंह, किशन सिंह, भवान सिंह, बलवंत सिंह, नारायण सिंह, पुष्पा देवी के मकान खतरे की जद में आ गए है। घरों के आंगन व मकानों में दरार आने से खतरा पैदा हो गया है। अचानक पहाड़ी दरकने से आए मलबे और बोल्डरों से सड़क पट गई। सुबह के समय बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। पिथौरागढ़ सेना भर्ती स्थगित होने के बाद लोहाघाट आ रहे यात्री देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि मलबे के साथ बोल्डर आ रहे थे। सड़क बंद होने से यात्री बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर मशीनों को भेज दिया गया। अत्यधिक मलबा होने से मार्ग खोलने में देरी हो रही है। शीघ्र सड़क खोल दी जाएगी।

सिंचाई विभाग के एसडीओ ने लिया जायजा

टनकपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा एवं सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल के साथ ग्राम सभा गैंडा खाली में शारदा नदी से हो रहे भू कटाव का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को भू-कटाव वाले क्षेत्रों को दिखाया और शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरा मंडल महामंत्री मुकेश जोशी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण सिंह महर मौजूद रहे।

डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

वहीं स्वाला में रोड बंद होने की सूचना पर करीब एक बजे डीएम विनीत तोमर व एसपी लोकेश्वर सिंह भी स्वाला पहुंच गए और रोड का निरीक्षण कर कार्यदायी कंपनी को सुरक्षा को ध्यान में रखकर रोड खोलने के निर्देश दिए। एसपी ने चल्थी चौकी इंचार्ज को वाहनों को टनकपुर भेजने व रूके लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि एनएच पर लगातार पत्थर व मलवा गिरने की संभावना बनी है। जरूरी होने पर ही सफर करें और देवीधुरा मार्ग का प्रयोग अधिक करें।

chat bot
आपका साथी