एचएमटी कर्मचारियों ने उठायी आर्थिक मदद की मांग, कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंधन निदेशक को भेजा ज्ञापन

एचएमटी कामगार संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया किकर्मचारियों को आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। कोरोना काल में भी फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों पर नहीं पसीज रहा है। कर्मचारी बलवंत सिंह नेगी और ग्यासी लाल की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गयी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 05:52 PM (IST)
एचएमटी कर्मचारियों ने उठायी आर्थिक मदद की मांग, कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंधन निदेशक को भेजा ज्ञापन
एचएमटी लि. बंगलूरू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : अमृतपुर स्थित एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारी कोरोना काल में जबरदस्त आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। धन न होने की वजह से फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। इससे दहशत में आए कर्मचारियों ने एचएमटी लि. बंगलूरू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।

एचएमटी कामगार संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के बंद होने से इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। कोरोना काल में भी फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों पर नहीं पसीज रहा है। वर्तमान में फैक्ट्री में 143 कर्मचारी फैक्ट्री में कार्यरत थे। इसमें से बलवंत सिंह नेगी और ग्यासी लाल की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गयी है। रुपयों के अभाव में दोनों कर्मचारी अपना उपचार तक नहीं करा पाए और अकाल काल का ग्रास बन गए।

एचएमटी कामगार संघ के महामंत्री मुकेश तिवाड़ी ने कहा कि कोरोना महामारी से शेष कर्मचारियों के बचाव के लिए फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से आर्थिक मदद मिलना काफी जरूरी हो गया है। उन्होंने इसके लिए एचएमटी लिमिटेड बंगलूरू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को पत्र भी भेजा है। इसके साथ ही इसकी प्रति मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट को भी भेजकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी