हल्‍द्वानी में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर ने पूर्व छात्र नेता पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

सरेशाम हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश चौराहे पर रहने वाले पूर्व छात्र नेता रहे और कई आपराधिक मामलों में वांछित रहे युवक को मारने की नीयत से आये थे। करीब पांच से छह गोलियां चली।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:23 AM (IST)
हल्‍द्वानी में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर ने पूर्व छात्र नेता पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
पूर्व छात्र नेता गौरव वानखेड़े का मुक्तेश्वर में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू घनेला से लंबे समय से विवाद है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हल्‍द्वानी के कलावती चौराहे पर सरेशाम हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश चौराहे पर रहने वाले पूर्व छात्र नेता रहे और कई आपराधिक मामलों में वांछित रहे युवक को मारने की नीयत से आये थे। करीब पांच से छह गोलियां चली। हालांकि युवक के हाथ से छूकर गोली निकल गई।

पुलिस के मुताबिक कलावती चौराहे में रहने वाले पूर्व छात्र नेता गौरव वानखेड़े का मुक्तेश्वर में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सोनू घनेला से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों कई दोनों से एक दूसरे को ढूंढ रहे थे। शुक्रवार की शाम कलावती चौराहे में फायरिंग के बाद दोनों के बीच विवाद जगजाहिर हो गया। पुलिस के मुताबिक सोनू घनेला और उसका एक साथी बाइक में सवार होकर कलावती चौराहे पर पहुंचा। उन्होंने सड़क से दोमंजिले में रहने वाले गौरव को आवाज दी।

गौरव ने जैसे ही मकान से झांका, सोनू और उसके साथी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने और भी कई बाइक और वाहनों में सोनू के साथी आने की जानकारी दी है। जानलेवा हमले में एक गोली गौरव के हाथ को जख्मी कर निकल गई। वहीं शहर के मुख्य चौराहे पर गोलीकांड से दहशत फैल गई थी। एसपी सिटी, सीओ समेत कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कलावती चौराहे पर गोलीकांड के मामले में जिन बदमाशों के नाम प्रकाश में आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पीडि़त पक्ष की ओर से शिकायत आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ सिटी, हल्द्वानी

आसपास के प्रतिष्ठानों की फुटेज खंगाली

घटना से कलावती चौराहे में दहशत फैल गई थी। वारदात का पता चलते ही आला अफसर और भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया। चौराहे हो कुछ देर तक छावनी में तब्दील कर दिया गया था। वहीं पुलिस और एसओजी को हमलावरों की तलाश में लगा दिया है।

मुक्तेश्वर थाने का हिस्ट्रीशीटर सोनू घनेला

पुलिस के मुताबिक गोलीकांड का आरोपित सोनू घनेला मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह मुक्तेश्वर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर जानलेवा हमला करने, मारपीट और लकड़ी तस्करी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि उसका अधिकांश आपराधिक रिकॉर्ड काठगोदाम थाना, हल्द्वानी कोतवाली और मुखानी थाने में दर्ज है।

तीन नामजद समेत छह लोंगो पर जानलेवा हमले का मुकदमा

सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया किपीडि़त गौरव वानखेड़े की तहरीर पर देर रात आरोपित सोनू घनेला, राहुल सोराड़ी, अक्कू ठाकुर समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गईं हैं। उनको पकडऩे के लिए लगातार संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी ने कहा कि जल्द सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

घनेला को फरवरी में पुलिस ने किया था जिला बदर

पुलिस के मुताबिक सोनू घनेला मूल रूप से मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि उसका आपराधिक इतिहास हल्द्वानी के विभिन्न थानों में दर्ज है। वह पनचक्की चौराहा के पास लंबे समय से रह रहा है। लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इसी साल फरवरी महीने में मुखानी थाना पुलिस ने सोनू घनेला को जिलाबदर घोषित किया था। इसके बावजूद सोनू का शहर में होना और जघन्य घटना को अंजाम देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी