बारिश से अल्मोड़ा में पहाड़ी दरकी, राष्ट्रीय राजमार्ग बीते 16 घंटों से बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

ओखलगाड़ा के पास पहाड़ी दरक गई। बोल्डरों के साथ बहकर आए मलबे ने मुश्किलें और बढ़ा दी। मकड़ाऊं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद मलबा तो हटा लिया। मगर विशालकाय बोल्डर व रुक रुक कर गिरता मलबा दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:26 PM (IST)
बारिश से अल्मोड़ा में पहाड़ी दरकी, राष्ट्रीय राजमार्ग बीते 16 घंटों से बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
एनएच की टीम बुधवार सुबह छह बजे लोडर मशीन की मदद से सड़क खोलने में जुटी।

जागरण संवाददाता, दन्यां (अल्मोड़ा) : पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान से बरसी आफत ने जिंदगी की रफ्तार थाम ली। अल्मोड़़ा घाट पथौरागढ़ हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन होह गया। ओखलगाड़ा के पास पहाड़ी दरक गई। बोल्डरों के साथ बरसाती पानी के वेग में बहकर आए मलबे ने मुश्किलें और बढ़ा दी। मकड़ाऊं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद मलबा तो हटा लिया। मगर ओखलगाड़ा क्षेत्र में गिरे विशालकाय बोल्डर व रुक रुक कर गिरता मलबा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। नतीजतन बुधवार की शाम छह बजे तक बीते 16 घंटों से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हाईवे बंद पड़ा है।

जिले के धौलादेवी क्षेत्र में बीती मंगलवार को मध्यरात्रि दूसरे प्रहर बाद भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। अल्मोड़ा घाट हाईवे पर जगह जगह भूस्खलन से सड़क मलबे से पट गई। दन्यां से करीब 25 किमी दूर ओखलगाड़ा के पास पहाड़ी दरक गई। बोल्डरों के साथ भारी मात्रा में मलबा आ गया। हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। एनएच की टीम बुधवार सुबह छह बजे लोडर मशीन की मदद से सड़क खोलने में जुटी।

कांडानौला व मकड़ाऊं क्षेत्र में मलबा तो साफ कर दिया गया। मगर ओखलगाड़ा के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा हाईवे पर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग शाम छह बजे तक नहीं खोला जा सका है। अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को आ जा रहे छोटे बड़े सैकड़ों वाहन फंसे पड़े हैं। इसके अलावा दन्यां आरासल्पड़ व हनुमानगढ़ी रोलगल्ली आंतरिक सड़क भी पूरा तरह बाधित हो गई है। इन सड़कों पर कई स्थानों पर भूस्खलन से मलबा आ गया है। पहाड़ी रास्ते में फंसे लोेगों को परेशानी उठानी पड़ रहीं है। घंटों से उनके वाहन फंसे हुए हैं। बरसात में पहाड़ पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। एनएच की टीम बोल्डर व मलाब हटाने में जुटी हुई है। अधिकारियों को कहना है कि अधिक बारिश अब और न हुई तो जल्द ही रास्ते खोल दिए जाएंगे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी