हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित, अवतार सिंह रावत अध्यक्ष व विकास बहुगुणा महासचिव बने

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत अध्यक्ष व विकास बहुगुणा महासचिव डीसीएस रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा नैथानी महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। शुक्रवार को हुये मतदान में 958 मतदाताओं में से 617 ने मतदान किया था जबकि 11 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट डाला था ।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:59 PM (IST)
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित, अवतार सिंह रावत अध्यक्ष व विकास बहुगुणा महासचिव बने
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित, अवतार सिंह रावत अध्यक्ष व विकास बहुगुणा महासचिव बने

नैनीताल, जागरण संवाददाता : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के दो साल बाद हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत को अध्यक्ष व विकास बहुगुणा को महासचिव, डीसीएस रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष मेें मुकेश रावत, संयुक्त सचिव प्रशासन में शक्ति सिंह निर्वाचित हुए जबकि संयुक्त सचिव प्रेस में आशुतोष पोस्ती, कोषाध्यक्ष में मनी कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष में शिवांगी गंगवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 

शुक्रवार को हुए मतदान में 958 मतदाताओं में से 617 ने मतदान किया था, जबकि 11 अधिवक्ताओं ने टेंडर से वोट डाला था। शनिवार सुबह 10 बजे से उत्तराखंड बार काउंसिल के पर्यवेक्षक प्रभात कुमार चौधरी, मेहरबान सिंह कोरंगा, चुनाव कमेटी के पर्यवेक्षक त्रिलोचन पांडे की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई, शाम करीब चार बजे परिणामों की घोषणा हुई।  

मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र बिष्ट ने नतीजों की घोषणा की तो विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने बार एसोसिएशन सभागार के बाहर ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर विजयी वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत को 199, निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर जोशी को 167, दिनेश कुमार त्यागी को 107, परीक्षित सैनी को 74 व बासवानंद मौलेखी को 61 मत मिले।

महासचिव पद पर विजयी युवा अधिवक्ता विकास बहुगुणा को 344, प्रमोद बेलवाल को 205 एवं जगदीश बिष्ट को 60, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विजयी डीसीएस रावत को 456 व पराजित डा. चंद्रशेखर जोशी को 149, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में विजयी मुकेश रावत को 332, अकरम परवेज को 263, संयुक्त सचिव प्रशासन में जीते शक्ति सिंह को 368, मानवेंद्र सिंह को 238 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला के चुनाव में प्रभा नैथानी ने फरीदा सिद्दीकी को जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों में आदित्य कुमार आर्य, आजाद सिंह, किशोर राय, सिद्धार्थ जैन विजयी हुए जबकि बिलाल अहमद पराजित हुए। 

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन

महिला उपाध्यक्ष में प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव प्रेस में आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष में शिवांगी गंगवार, कोषाध्यक्ष में मनी कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पांच पदों के लिए भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा, अतुल बहुगुणा निर्विरोध चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला में नेहा खत्री ने सरिता बिष्टï को हराया।

चुनाव प्रक्रिया निपटाने में रहे शामिल

मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र बिष्टï, चुनाव कमेटी के आलोक मेहरा, अनिल कुमार जोशी, राजेश जोशी, आसिफ  अली, हिरेंद्र रावल, विजय लक्ष्मी फत्र्याल, मनोज मोहन, दिनेश सिंह बिष्ट, भाष्कर जोशी, विशाल मेहरा, अमित कापड़ी, पंकज शर्मा, सुहास रत्न जोशी, संगीता भारद्वाज, मिलिंदराज, चरनजीत कौर, मनोज टिटगईं, दीपा, भूपेंद्र रावत, नवीन तिवारी, अंकित साह, पंकज कपिल, विक्रमादित्य साह व आशीष बेलवाल आदि जुटे रहे।

इतने मत हुए निरस्त

अध्यक्ष पद पर नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में 12, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में 22, महासचिव में आठ, संयुक्त सचिव प्रशासन में 11, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सदस्य में तीन मत। मतों की गिनती 13 चक्रों में हुई। कुल 958 में से 617 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी