हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार अंतिम दौर में, आम सभा आज

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महासचिव समेत अन्य पदों के लिए हो रहे चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गए हैं। अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों की आम सभा आज दोपहर बार सभागार में होगी। सभा में प्रत्याशियों के विचार वर्चुअल सुने जा सकें इसकी व्यवस्था की गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 12:12 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 12:12 PM (IST)
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार अंतिम दौर में, आम सभा आज
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार अंतिम दौर में, आम सभा आज

नैनीताल, जागरण संवाददाता : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों के लिए हो रहे चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गए हैं। अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों की आम सभा आज दोपहर बार सभागार में होगी। सभा में प्रत्याशियों के विचार वर्चुअल सुने जा सकें, इसकी व्यवस्था की गई है। पहली बार अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। कोविड गाइडलाइंस की वजह से इस बार पार्टियों का दौर नहीं हो रहा मगर प्रत्याशी तमाम मुद्दों से अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में हाईकोर्ट शिफ्टिंग के साथ ही अधिवक्ताओं के लिए चैंबर समेत अन्य मुद्दे प्रभावी हैं। 

बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दिनेश कुमार त्यागी, अवतार सिंह रावत, प्रभाकर जोशी, परीक्षित सैनी, बासवानंद मौलेखी, महासचिव पद हेतु विकास बहुगुणा, प्रमोद बेलवाल एवं जगदीश सिंह बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद हेतु डॉ चन्द्रशेखर जोशी व डीसीएस रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु मुकेश सिंह रावत एवं अकरम परवेज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के लिए प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए मानवेन्द्र सिंह एवं शक्ति सिंह, संयुक्त सचिव (प्रेस) के एक पद हेतु  आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालय के एक पद हेतु शिवांगी गगंवार कोषाध्यक्ष हेतु मनी कुमार प्रत्याशी हैं। 

इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों हेतु भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा, अतुल बहुगुणा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु प्रभा नैथानी एवं  फरीदा सिद्दकी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों हेतु  सिद्वार्थ जैन, बिलाल अहमद, किशोर राय, आदित्य कुमार आर्य,एवं आनन्द सिंह मेर कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु सरिता बिष्ट एवं  नेहा खत्री मैदान में हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी