पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंचा हेलीकॉप्टर, पहले दिन चार यात्रियों ने किया सफर

पंतनगर में एक महिला यात्री को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर तीन यात्रियों को लेकर हल्द्वानी हेलीपैड पहुंचा। जहां दो यात्रियों को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर एक ही यात्री को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ। पिथौरागढ़ से दोपहर 1230 बजे हेलीकॉप्टर चार यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंचा था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:29 PM (IST)
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंचा हेलीकॉप्टर, पहले दिन चार यात्रियों ने किया सफर
देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा शनिवार से शुरू हो गई।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से चार यात्रियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचा। पंतनगर में एक महिला यात्री को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर तीन यात्रियों को लेकर हल्द्वानी हेलीपैड पहुंचा। जहां दो यात्रियों को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर एक ही यात्री को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ। पवन हंस कंपनी के इंजीनियर अमरपाल सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ से दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर चार यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंचा था। दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर हल्द्वानी हेलीपैड पर पहुंचा। 

20 मिनट देरी से पहुंचा हल्द्वानी 

हल्द्वानी में पहले ही दिन हेलीकॉप्टर 20 मिनट देरी से पहुंचा। पिथौरागढ़ से 12:30 बजे उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर को 1:20 बजे पंतनगर पहुंचना था। पंतनगर से 1:50 बजे उड़ान भरकर यह 2:10 बजे हल्द्वानी पहुंचता, मगर पहले दिन 2:30 बजे पहुंचा। पवन हंस कंपनी के इंजीनियर अमरपाल सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर के देरी से लैंडिंग होने के चलते उसे हल्द्वानी ज्यादा देर नहीं रोका गया। 2:30 बजे हेलीकॉप्टर ने देहरादून को उड़ान भरी।  

पहले दिन इन यात्रियों ने किया सफर 

विवेक कुमार व गीता आर्या ने पिथौरागढ़ से हल्द्वानी। 

मंजू बिष्ट ने पिथौरागढ़ से पंतनगर। 

मनोज कुमार ने पिथौरागढ़ से देहरादून। 

कैप्टन सिद्धार्थ रहे पायलट 

गौलापार में शुरू हुई हेली सेवा को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए आए हेलीकॉप्टर में कैप्टन सिद्धार्थ पायलट व कैप्टन मनीष चौधरी को पायलट रहे। 

विवेक और गीता के लिए यादगार बना सफर 

पिथौरागढ़ निवासी बीएससी के छात्र विवेक कुमार और गीता आर्या ने हेलीकॉप्टर के सफर को यादगार बना दिया। दोनों ऐसे यात्री हैं जिन्होंने सबसे पहले पिथौरागढ़ से हल्द्वानी का सफर किया। विवेक ने बताया कि उन्होंने दूसरी बार हेलीकॉप्टर से सफर किया। वह हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में अपनी जमीन के सिलसिले में पहुंचे हैं। काम निपटाने के बाद हल्द्वानी में घूमने का प्लान है।

वहीं, गीता आर्या ने बताया कि वह विवेक के साथ आई हैं। पहली बार उन्होंने हेलीकॉप्टर से सफर किया। सफर के दौरान बहुत आनंद आया। कम समय में वह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पूरे पहाड़ के लोगों को हेली सेवा का लाभ मिलेगा। आपात स्थिति में लोग समय से अपने घर पहुंच जाएंगे। हेलीपैड पर उतरने के बाद विवेक व गीता पैदल ही टहलते हुए हल्द्वानी को निकले। 

chat bot
आपका साथी