मौसम को देखते हुए हेली सेवा आज निरस्त, कल भी मौसम के हिसाब से ही होगी उड़ान

देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा पर भी मौसम का असर पड़ा है। देहरादून से हल्द्वानी व हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाने वाला हेलीकाप्टर की उड़ान को मंगलवार के लिए निरस्त कर दिया गया। बुधवार को मौसम का मिजाज सफर को तय करेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:45 AM (IST)
मौसम को देखते हुए हेली सेवा आज निरस्त, कल भी मौसम के हिसाब से ही होगी उड़ान
मौसम को देखते हुए हेली सेवा आज निरस्त, कल भी मौसम के हिसाब से ही होगी उड़ान

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा पर भी मौसम का असर पड़ा है। देहरादून से हल्द्वानी व हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाने वाला हेलीकाप्टर की उड़ान को मंगलवार के लिए निरस्त कर दिया गया। बुधवार को मौसम का मिजाज सफर को तय करेगा। हेलीकाप्टर नहीं चलने से यात्रियों को बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी हैं।

नौ अक्टूबर से देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू हो गई थी। पहले दिन हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ से चार यात्रियों को लेकर उड़ा था। यात्रियों को लाने व ले जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को मौसम विभाग की चेतावनी व प्रशासन के अलर्ट के बाद पवन हंस कंपनी ने एक दिन के लिए हवाई सेवा निरस्त कर दी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने बताया कि चेतावनी के बाद हेली सेवा एक दिन के लिए निरस्त की है।

मौसम का रुख साफ होने पर ही हेलीकाप्टर उड़ान भर सकता है। उन्होंने बताया हेलीकाप्टर नहीं उड़ने से यात्रियों को परेशानी हुई है। उन्होंने टिकट कैंसिल कराए हैं। बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा तो ही हेलीकाप्टर उड़ान भर सकेगा। इधर, हल्द्वानी हेली पैड से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से भी कुछ यात्रियों ने पिथौरागढ़ व देहरादून जाने के लिए एडवांस बुकिंग करा ली थी।

chat bot
आपका साथी