मजियाखेत और आदर्श कॉलोनी में पानी की भारी क‍िल्‍लत, सरयू और गोमती का रुख करने को मजबूर लोग

आदर्श कॉलोनी में रात 11 बजे पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे लोगों की नींद भी खराब हो गई है। मजियाखेत के कई घरों में पानी की बूंद तक नहीं गिर रही है। जिससे लोगों को स्नान कपड़ धोने आदि के लिए सरयू गोमती नदी का रुख करना पड़ा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:39 PM (IST)
मजियाखेत और आदर्श कॉलोनी में पानी की भारी क‍िल्‍लत, सरयू और गोमती का रुख करने को मजबूर लोग
जलसंस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता ने कहा कि पानी की आपूर्ति सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। आदर्श कॉलोनी में रात 11 बजे पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे लोगों की नींद भी खराब हो गई है। मजियाखेत के कई घरों में पानी की बूंद तक नहीं गिर रही है। जिससे लोगों को स्नान, कपड़ धोने आदि के लिए सरयू, गोमती नदी का रुख करना पड़ा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से माह में सिर्फ 15 दिन पेयजल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह अब बिलों का भुगतान नहीं करेंगे।

मजियाखेत और आदर्श कॉलोनी के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। मजियाखेत निवासी सुनील वर्मा ने कहा कि पानी के वितरण में घपला है। क्षेत्र के कई घरो तक पानी आता है और कई घरों के नल सूखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि माह में 15 दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। बिखौती पर्व पर पानी नहीं आया है। जिससे उन्हें स्नान और कपड़ा आदि धोने के लिए नदी का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिनों पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल जिले में आए थे। उन्होंने कहा कि 55 लीटर पानी की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन पानी की बूंद तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह जलसंस्थान को पानी के बिलों का भुगतान करने वाले नहीं हैं।

आदर्श कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रात को 11 बजे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी के लिए लोगों को जागना पड़ रहा है। क्षेत्र में इसबीच पुरानी पेयजल लाइन से एक और लाइन बिछ रही है। स्थानीय निवासी मोहन चंद्र, राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मनराल, गोविंद भंडारी आदि ने कहा कि यदि आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, जलसंस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि पानी की आपूर्ति सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी