प‍िथौरागढ़ में भारी बार‍िश, मुनस्यारी के चौना गांव में खतरे की जद में दो मकान

बारिश से तीन मकान खतरे में आ गए हैं। मकानों के आंगन की दीवार ढह जाने से मकान पूरी तरह खतरे में आ चुके हैं। जौलजीबी - मुनस्यारी मार्ग मदकोट के निकट चक्की के पास दलदल बन चुकी है। वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:24 PM (IST)
प‍िथौरागढ़ में भारी बार‍िश, मुनस्यारी के चौना गांव में खतरे की जद में दो मकान
तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए सुरक्षा दीवार की मांग की गई थी परंतु प्रशासन ने सुध नहीं ली ।

जागरण संवाददाता, मुनस्यारी (प‍िथौरागढ़) : तहसील क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से तीन मकान खतरे में आ गए हैं। मकानों के आंगन की दीवार ढह जाने से मकान पूरी तरह खतरे में आ चुके हैं। जौलजीबी - मुनस्यारी मार्ग मदकोट के निकट चक्की के पास दलदल बन चुकी है। वाहनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश से चौना गांव में महेंद्र सिंह और कुशल सिंह के मकान के आंगन की दीवार ढह गई। आंगन की दीवार ढहने से दोनों भाईयों का मकान खतरे में है। मकान का पूरा दबाव इसी दीवार पर था और दीवार गिरने से अब मकान सुरक्षित नहीं रहा। दोनों परिवार दहशत में हैं। बारिश होने पर रात का जाग कर पहरा दे रहे हैं। आंगन की यह दीवार पहले से ही खतरे में आ गई थी। तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए सुरक्षा दीवार की मांग की गई थी परंतु प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली ।

इधर अब संयुक्त मकान के खतरे में आने से दोनों परिवारों के सम्मुख संकट पैदा हो गया है। मकान के क्षतिग्रस्त होने पर परिवारों के सम्मुख सिर छुपाने की समस्या पैदा हो जाएगी। महेंद्र सिंह और कुशल सिंह ने प्रशासन से मकान को बचाने के लिए गुहार लगाई है। तहसील के ही पापड़ी गांव में भी बारिश से हुए भूस्खलन से मोहन राम पुत्र माधो राम के मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हो चुका है। मकान खतरे में आ चुका है। मोहन राम के सम्मुख समस्या पैदा हो गई है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मकान के बचाने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है।

जौलजीबी- मुनस्यारी मार्ग दो दर्जन से अधिक स्थानो ंपर मलबा गिरने से दलदल बना हुआ है। मदकोट के निकट सेरा चक्की के पास स्थिति खराब है। दलदल बने होने से वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। दरकोट, कैंथी बैंड ,सेरा सहित अन्य स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित होता रहता है। इधर रविवार से फिर से मौसम खराब होने की पूर्व सूचना को लेकर ग्रामीण सहमे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी