Nainital Weather Update: मानसून मजबूत, प‍िथौरागढ़ और नैनीताल जिले को लेकर अलर्ट जारी

बंंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण पश्चिम मानसून फिर गति पकड़ गया है। जिससे कुमाऊं में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:13 PM (IST)
Nainital Weather Update: मानसून मजबूत, प‍िथौरागढ़ और नैनीताल जिले को लेकर अलर्ट जारी
Nainital Weather Update: मानसून मजबूत, प‍िथौरागढ़ और नैनीताल जिले को लेकर अलर्ट जारी

 हल्‍द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बंंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण पश्चिम मानसून फिर गति पकड़ गया है। मौसम विभाग ने रविवार को नैनीताल और पिथौरागढ जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अल्‍मोड़ा ज‍िले के सोमेश्वर तहसील के रौल्याणा गूंठ गांव में मकान ध्वस्त हाे गया। जिसमें एक व्‍यक्‍त‍ि घायल हो गया। सोमेश्वर तहसील के रौल्याणागूंठ गांव में शनिवार को मकान भरभरा कर गिर गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर लाने की कोशिश में गृहस्वामी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र कौसानी फिर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बेहतर उपचार के उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। रौलयाणागूंठ निवासी कैलाश राम पुत्र दनी राम अपने परिवार के साथ अपने पुराने घर में मौजूद था। खतरा भाप कैलाश ने अपनी पत्नी दीपा देवी व दो बच्चों नेहा तथा काव्या को तत्परता से सुरक्षित बाहर भिजवा दिया। मगर आखिर में जब खुद वहां से निकलने लगा तो जर्जर छत का पूरा मलबा उस पर आ गिरा। उसके हाथ व कमर में गंभीर चोट आई है। घायल के भाई मनोज कुमार व कुंदन राम उसे मलबे से निकाल सीएचसी कौसानी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया।

हल्‍द्वानी में सुबह के बाद शाम को भी बारिश

शनिवार सुबह हल्‍द्वानी और आसपास के इलाकों में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। हालांक‍ि दोपहर में उमस जैसी स्‍थि‍त‍ि‍ रही। शाम ढलते ही फि‍र बा‍र‍िश शुरू हो गई। बि‍जली कीी कड़कड़ाहट ने सुबह लोगों को नींद से जगा दिया। बागेश्वर जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। नैनीताल में सुबह के समय हल्की धूप खिली रही। पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। बाजपुर में सुबह के समय हल्‍की बारिश हुई।  

यह भी पढ़ें 

 ऊधमसिंहनगर में ढाबे पर पुलिस की अराजकता का मामला हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा

chat bot
आपका साथी