Kumaon Weather Update : कुमाऊं में आज मजबूत होगा मानसून, नैनीताल व चम्पावत में भारी बारिश के आसार

Kumaon Weather Update कुमाऊं में मानसून मजबूत होने की संभावना है। शुक्रवार तड़के हल्द्वानी में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:31 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में आज मजबूत होगा मानसून, नैनीताल व चम्पावत में भारी बारिश के आसार
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में आज मजबूत होगा मानसून, नैनीताल व चम्पावत में भारी बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : कुमाऊं में मानसून मजबूत होने की संभावना है। शुक्रवार तड़के हल्द्वानी में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वहीं नैनीताल में तड़के से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है। जबकि नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन से आवागमन करते समय सावधानी बरतने व नदी नालों के नजदीक नहीं जाने की सलाह जारी की है। आकाशीय बिजली चमकने व गरज के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

तराई-भाबर के तापमान में दूसरे दिन तेजी

पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन बारिश हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ा हुआ है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हल्द्वानी के तापमान में तेजी देखी गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढोतरी हो चुकी है। लगातार बारिश होने की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। शाम के समय घरों से निकलने पर स्वेटर पहनने पड़ रहे हैं। 20 से 22 डिग्री तापमान में एसी चलाने जैसी स्थिति हो रही है।

कुमाऊं में प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम       न्यूनतम

हल्द्वानी        34.6             24.6

नैनीताल       17.0             10.0

मुक्तेश्वर        19.5            14.5

अल्मोड़ा        20.0           13.5

चम्पावत        23.0           18.0

पिथौरागढ़      22.0           17.6

नैनीताल छोड़ अन्य जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

जून से सितंबर के दौरान मानसून काल रहता है। अभी तक नैनीताल को छोड़ अन्य जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। नैनीताल में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अल्मोड़ा में सामान्य से 33 फीसद अधिक, बागेश्वर में 160 प्रतिशत, चम्पावत में 157 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 31 व ऊधमसिंहनगर जिले में सामान्य से 66 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी