Kumaon Weather Update : कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन बन सकता है मुसीबत

Kumaon Weather Update मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:11 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन बन सकता है मुसीबत
संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन या चट्टान खिसकने से सड़कें अवरूद्ध हो सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दक्षिण-पश्चिम मानसून से पहले पश्चिमी विक्षोभ जमकर बरसने को तैयार है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए नदी, नालों के नजदीक नहीं जाने की सलाह जारी की है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन या चट्टान खिसकने से सड़कें अवरूद्ध हो सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

हल्द्वानी के तापमान में चार डिग्री तेजी

गुरुवार की बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी। शनिवार को तापमान में तेजी रही। हल्द्वानी में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन से यह चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम 16.7 डिग्री, चम्पावत का 21 व 18 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का दिन का तापमान 20.5 डिग्री व रात का पारा 14.3 डिग्री रहा। पहाड़ पर बारिश होने पर आवागमन की परेशानी बहुत बढ़ जाती है। इस दौरान मार्ग पर अचानक भूस्खलन से पत्थर व मिट्टी आ जाती है। इससे कई बार हादसे भी होते हैं। इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्र में कई बार क्षेत्र दुनिया से संपर्क भी कट जाता है। पहाड़ पर बारिश को लेकर प्रशासन चौकस रहता है। राशन से लेकर हाईवे पर सुरक्षा को लेकर चाक चाैबंद में जुट गए हैं।

पिथौरागढ़ में 30 मिमी बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान पिथौरागढ़ में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। नैनीताल में सात मिमी, चम्पावत में 26 मिमी, मुक्तेश्वर में 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को बारिश में तेजी की संभावना है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी