Landslide in Almora : अल्मोड़ा में फिर भारी भूस्खलन, बोल्डर व मलबे से पटा हाईवे

Landslide in Almora अल्मोड़ा घाट पिथौरागढ़ राष्टï्रीय राजमार्ग पर क्रोनिक जोन ओखलगाड़ा के पास भूस्खलन का दौर थम नहीं रहा। अतिसंवेदनशील पहाड़ी फिर दरकने से पूरी सड़क बोल्डरों से पट गई है। नतीजतन हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:50 AM (IST)
Landslide in Almora : अल्मोड़ा में फिर भारी भूस्खलन, बोल्डर व मलबे से पटा हाईवे
दूर गांवों में रसद पहुंचाने का संकट बढ़ गया है। दन्यां आरासलपड़ रोड मलबे से पट गई है।

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ दन्यां : Landslide in Almora : मानसून पहाड़ में अब जमकर बरसने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते 20 घंटों से लगातार बारिश से जनजीवन ठहर सा गया है। वहीं मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अल्मोड़ा घाट पिथौरागढ़ राष्टï्रीय राजमार्ग पर क्रोनिक जोन ओखलगाड़ा के पास भूस्खलन का दौर थम नहीं रहा। अतिसंवेदनशील पहाड़ी फिर दरकने से पूरी सड़क बोल्डरों से पट गई है। नतीजतन, हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहा। उधर घाट व पिथौरागढ़ के बीच दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। इधर, अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील पहाडिय़ों से रुक रुक कर पत्थरों की बरसात ने जोखिम बढ़ा दिया है।

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हाईवे पर क्रोनिक जोन ओखलगाड़ा की अतिसंवेदनशील पहाड़ी शुक्रवार को फिर दरक गई। भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर गिरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऊपरी क्षेत्र से दिन भर भूस्खलन होता रहा। इससे हाईवे के जल्द खुलने के आसार कम ही हैं। बारिश के बाद पहाड़ का जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। आवागमन तो खतरे से खाली नहीं होता। भूस्खलन से सड़क गांव हर जगह खतरा बना रहता है। कल ही बोल्डर गिरने से दो मंजिला मकान ढहा था आज फिर मलबा व बोल्डर से सड़क मार्ग बाधित हो गया। इसके अलावा पिथौरागढ़ मार्ग कई दिनों बंद है।

धौलादेवी ब्लॉक में छह से ज्यादा आंतरिक सड़कें बंद

दन्यां : मूसलधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। धौलादेवी विकासखंड में छह से ज्यादा आंतरिक सड़कें बंद होने से तमाम गांव एक दूसरे से कट गए हैं। आरासलपड़, हनुमानगढ़ी रोल गल्ली, तलेट बिरकोला, ध्याड़ी भनोली आदि रूट्स पर वाहनों की आवाजाही ठप हो ई है। दूर गांवों में रसद पहुंचाने का संकट बढ़ गया है। दन्यां आरासलपड़ रोड मयोली के पास मलबे से पट गई है।

जिले में ये सड़कें बंद

= द्वारसौं काकड़ीघाट रोड

= खेती जटेश्वर रोड

= आदी हनुमान मंदिर धौलादेवी रोड

= गरुड़ाबाज अंडोली रोड

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी