अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत नैनीताल पुलिस लाइन में लगा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर

शनिवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशों पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं का बीपी शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 02:22 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत नैनीताल पुलिस लाइन में लगा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर
महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस लाइन में रहने वाली महिलाओं की स्वस्थ्य की निश्शुल्क जांच की गई।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर शहर के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस लाइन में रहने वाली महिलाओं की स्वस्थ्य की निश्शुल्क जांच की गई।

शनिवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशों पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं का बीपी, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में बीडी पांडे की महिला चिकित्सक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने स्वस्थ्य सम्बन्धी कई जानकारियां देते महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि घर के काम बच्चों की देखभाल के चलते महिलाएं खान पान का ध्यान नहीं रख पाती। जिसके चलते कमजोरी, खून की कमी की संभावना होती है। महिलाओं को रोजाना हरी सब्जी, दाल व फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही कुछ समय निकाल कर नियमित व्यायाम को अपनाए।शिविर में लैब टेक्नीशियन रेखा, फार्मासिस्ट सपना, वार्ड आया आंनदी देवी, एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ विजय थापा, आरआई महेश चंद्रा, सुखदेव, प्रवीण टम्टा, तनुजा चन्द्रा व किरण बिष्ट मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी