हरियाणा सरकार ने मनोज सरकार को किया सम्‍मा‍नित, सीएम धामी अभी तक नहीं दे सके समय

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड की शान मनोज सरकार को सम्मानित किया। वहीं खेल प्रेमियों ने सवाल किया है कि जीतकर लौटने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार को समय नहीं दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:19 AM (IST)
हरियाणा सरकार ने मनोज सरकार को किया सम्‍मा‍नित, सीएम धामी अभी तक नहीं दे सके समय
हरियाणा सरकार ने सम्मानित किया मनोज सरकार को किया सम्‍मा‍नित

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड की शान मनोज सरकार को सम्मानित किया। वहीं खेल प्रेमियों ने सवाल किया है कि जीतकर लौटने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार को समय नहीं दिया। जबकि देशभर में मनोज सरकार को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है।

पैरा ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीतकर भारत देश व उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिसके बाद दिव्यांग खिलाड़ी मनोज सरकार को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी मनोज सरकार को आमंत्रित किया और उन्हें सम्मान से नवाजा। इसी के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई अन्य खिलाड़ियों को भी हरियाणा सरकार ने सम्मानित किया है।

मनोज सरकार की व्यक्तिगत कोच भूपेश दुमका ने बताया कि जापान से लौटने के बाद प्रदेश सरकार ने अभी तक मनोज सरकार को सम्मानित नहीं किया है। जबकि उत्तराखंड में उन्हें सबसे पहले सम्मान दिया जाना चाहिए था। वहीं विभिन्न संस्थाओं की ओर से मनोज सरकार को शुभकामनाएं और सम्मान देने का क्रम चल रहा है। हरियाणा सरकार ने जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया है उसमें मनोज सरकार के अतिरिक्त जैवलिन थ्रो में सुमित, शूटिंग में मनीष, डिस्कस थ्रो में योगेश, शूटिंग में सिंह राज और हरविंदर सिंह शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी