यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत ने कहा, डबल इंजन नहीं डबल इनकम की है सरकार

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय नजर आने लगे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल डांठ पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वह बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 02:09 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 02:09 PM (IST)
यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत ने कहा, डबल इंजन नहीं डबल इनकम की है सरकार
यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत ने कहा, डबल इंजन नहीं डबल इनकम की सरकार है भाजपा

नैनीताल, जागरण संवाददाता : बढ़ती महंगाई और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय नजर आने लगे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल डांठ पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वह बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर सड़कों पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

गुरुवार को इंडियन यूथ कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बराड़, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया के नेतृत्व में तमाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता तल्लीताल डांट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरनीत बराड़ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार महज डबल इनकम की सरकार बन कर रह गई है। बीते साढ़े चार वर्ष में प्रदेश सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी और महंगाई ही दी है। विकास के दावे करने वाली सरकार ने प्रदेश व जनता का नहीं, बल्कि सरकार और नेताओं का ही विकास किया है।

कहा कि जल्द यूथ कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों तक इस विरोध को पहुंचाएगी। बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जाना है। इस दौरान जिला स्तर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जीवन बिष्ट, परवेज, नितिन जाटव, तरणप्रीत सिंह, त्रिलोक कठायत, नेहा चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विरोध में भी साफ नजर आई गुटबाजी, नगर कार्यकारिणी नहीं आई नजर

विधानसभा चुनाव को लेकर महज कुछ ही समय शेष है।ऐसे में कांग्रेस की भीतरी गुटबाजी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करने प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के कई कार्यकर्ता नैनीताल पहुंचे हुए थे। मगर नैनीताल नगर कार्यकारिणी का कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में मौजूद नहीं रहा। जिससे यूथ कांग्रेस में भी गुटबाजी साफ देखने को मिली। हालांकि प्रदेश पदाधिकारियों ने कहां की है शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया जाना है। जिसकी तैयारियों में ही नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी