घर पर कांग्रेस का झंडा फहरा कर हरीश रावत करेंगे चुनावी रण का आगाज

उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद और सक्रिय हुए पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आज से चुनावी अभियान की शुरूआत कर देंगे।हरदा ने कहा कि सावन के महीने में दून स्थित मेरे अस्थायी आवास पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:17 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:17 AM (IST)
घर पर कांग्रेस का झंडा फहरा कर हरीश रावत करेंगे चुनावी रण का आगाज
घर पर कांग्रेस का झंडा फहरा कर हरीश रावत करेंगे चुनावी रण का आगाज

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद और तेजी से सक्रिय हुए पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आज से चुनावी अभियान की शुरूआत कर देंगे। हरदा ने कहा कि सावन के महीने में दून स्थित मेरे अस्थायी आवास पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा। इस झंडे के जरिये हम अपनी तरफ से लोकतांत्रिक संघर्ष का ऐलान करेंगे। कार्यक्रम में सभी लोग आमंत्रित है।

प्रचंड बहुमत होने के बावजूद भाजपा पिछले साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। पार्टी के अलावा आम जनता में भी इससे कई बार असमंजस की स्थिति पैदा हुई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय तक गुटबाजी का सिलसिला भी चलता रहा। हाल में कांग्रेस के आलाकमान ने प्रदेश में नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया। श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को अध्यक्ष व प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। अनुभव व कायकर्ताओं में स्वीकार्यता को देखते हरदा को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

दून आने के बाद से नई टीम का हौंसला मजबूत नजर आया। हरीश रावत लगातार बयानबाजियों व इंटरनेट पोस्ट के जरिये सरकार व उसकी नीतियों की आलोचनाओं में जुटे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं संग संवाद भी बरकरार है। वहीं, हरदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये बताया कि रविवार को आवास पर कांग्रेस का झंडा फहरा अभियान की शुरूआत कर दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता में वापसी तय है।

chat bot
आपका साथी