हरीश रावत को नकार चुकी है किच्छा की जनता, बेहड़ की दावेदारी पर स्थानीय प्रत्याशियो ने फूंका बिगुल

पिछले चुनाव में जनता बाहरी प्रत्याशी के रूप में प्रदेश के लोकप्रिय नेता हरीश रावत को भी नकार चुकी है। बेहड़ दो बार रुद्रपुर से चुनाव हारने के बाद किच्छा का रुख कर रहे है। बेहड़ के रुद्रपुर छोड़ कर किच्छा का रुख करने से जनपद में कांग्रेस कमजोर होगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:18 PM (IST)
हरीश रावत को नकार चुकी है किच्छा की जनता, बेहड़ की दावेदारी पर स्थानीय प्रत्याशियो ने फूंका बिगुल
बेहड़ के रुद्रपुर छोड़ कर किच्छा का रुख करने से जनपद में कांग्रेस कमजोर होगी।

जागरण संवाददाता, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)  : पूर्व सीएम हरीश रावत को किच्छा की जनता पहले ही नकार चुकी है। जनता किच्छा के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में है। ऐसे में तिलक राज बेहड़ की किच्छा से दावेदारी से कांग्रेस कमजोर होगी। कांग्रेस के किच्छा से स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की लगातार आवाज बुलंद करने वाले प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, संजीव सिंह, बंटी पपनेजा के साथ ही सुरेश पपनेजा व राजेश प्रताप के प्रतिनिधियो ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस शीर्ष नेत्रत्व को संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी भी बाहरी व्यक्ति की दावेदारी बर्दाश्त नही करेंगे। कहा बेहड़ दो बार रुद्रपुर से चुनाव हारने के बाद किच्छा का रुख कर रहे है। बेहड़ के रुद्रपुर छोड़ कर किच्छा का रुख करने से जनपद में कांग्रेस कमजोर होगी।

पिछले चुनाव में जनता बाहरी प्रत्याशी के रूप में प्रदेश के लोकप्रिय नेता हरीश रावत को भी नकार चुकी है। कहा वह कांग्रेस हाई कमान को अपना विरोध जता चुकी है। वह किसी भी सूरत में बाहरी व्यक्ति की दावेदारी बर्दाश्त नही करेंगे। कहा किच्छा के कांग्रेस नेता पिछले 10 वर्षों से लगातार कार्यकर्ता की आवाज को उठाने के साथ आम जनता की समस्याओ के लिए संघर्ष कर रहे है। उस समय तिलक राज बेहड़ को यहां की जनता की आवाज नही सुनाई दी। उन्होंने एक स्वर में बेहड़ ही नही किसी भी बाहरी दावेदारी का विरोध करने का ऐलान किया।

chat bot
आपका साथी