हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले की चारों सीटों का जिम्मा पूर्व विधायक मयूख महर को सौंपा

विधानसभा चुनाव करीब हैं। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को जनता चुनाव की नजर से देख रही है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर अपने चुनावी अभियान का आगाज कर कार्यकर्ताओं को इशारों में ही संदेश दे दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:27 PM (IST)
हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले की चारों सीटों का जिम्मा पूर्व विधायक मयूख महर को सौंपा
हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले की चारों सीटों का जिम्मा पूर्व विधायक मयूख महर को सौंपा

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : विधानसभा चुनाव करीब हैं। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को जनता चुनाव की नजर से देख रही है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर अपने चुनावी अभियान का आगाज कर कार्यकर्ताओं को इशारों में ही संदेश दे दिया। देवलथल में संविधान सम्मान यात्रा के दौरान हरीश रावत ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से युवाओं को दिए गए रोजगार के बारे में सही जानकारी नहीं दे रही है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद प्रतिवर्ष 24 हजार युवाओं को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को चार साल तक नौकरियों की विज्ञप्ति निकालने की याद नहीं रही। चुनावी वर्ष वह भी चुनाव से ठीक पूर्व विज्ञप्ति निकाल कर युवाओं को भ्रमित करही है। उन्होंने शहीद सम्मान यात्रा को भी भाजपा का ढकोसला बताया।

इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने जिले की चारों सीटों को जिताने की जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर को दी। उन्होंने कहा कि मयूख महर ही जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने में सफल हैं। मयूख महर को चारों सीटों की जिम्मेदारी सौंप कर हरीश रावत ने जता दिया कि कांग्रेस जिले में चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। मयूख महर को आगे कर उन्होंने जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया है।

chat bot
आपका साथी