सौतन परिचितों को भेज रही अश्लील फोटो, हल्द्वानी की महिला ने पति व सौतन पर दर्ज कराया केस

महिला ने पति व सौतन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त महिला का कहना है कि उसके पति व सौतन उसकी फोटो एडिट करके अश्लील बना रहे हैं। जिसे वह परिचितों को भेज रहे हैं। विरोध करने पर सौतन व पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:46 AM (IST)
सौतन परिचितों को भेज रही अश्लील फोटो, हल्द्वानी की महिला ने पति व सौतन पर दर्ज कराया केस
पुलिस ने सौतन और उसके पति के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : एक महिला ने पति व सौतन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त महिला का कहना है कि उसके पति व सौतन उसकी फोटो एडिट करके अश्लील बना रहे हैं। जिसे वह परिचितों को भेज रहे हैं। विरोध करने पर सौतन व पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की।

हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित मायके में रह रही महिला ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सौतन व पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद एक अनजान औरत बेटे के साथ किराये के मकान में आई और पति की पूर्व पत्नी बताकर झगडऩे लगी। महिला ने पीडि़ता व उसकी बेटी को जान से मारने का प्रयास भी किया।

इस संबंध में पति ने बताया कि यह उसकी पूर्व पत्नी है और अब उसे तलाक दे दिया है। दोनों के बीच अब कोई संबंध नहीं है। इसके बाद भी पति व सौतन अश्लील मैसेज बनाकर भेज रहे हैं। पति उसे गुजारे के लिए खर्च भी नहीं दे रहा है। पीडि़त महिला की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में पुलिस ने सौतन और उसके पति के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसआई कुसुम रावत मामले की जांच कर रही हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी