Ram Mandir Bhoomi Pujan : भगवा पताका से सजा हल्द्वानी, शहरभर में प्रसाद बाटेंगे रामभक्त

हिंदुओं के परमाराध्य श्रीराम का अयोध्या में बनने जा रहे भव्य मंदिर के शिलान्यास को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। परम मुहूर्त को परम उत्सव की तरह मनाने की तैयारी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:29 AM (IST)
Ram Mandir Bhoomi Pujan : भगवा पताका से सजा हल्द्वानी, शहरभर में प्रसाद बाटेंगे रामभक्त
Ram Mandir Bhoomi Pujan : भगवा पताका से सजा हल्द्वानी, शहरभर में प्रसाद बाटेंगे रामभक्त

हल्द्वानी, जेएनएन : हिंदुओं के परमाराध्य श्रीराम का अयोध्या में बनने जा रहे भव्य मंदिर के शिलान्यास को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। परम मुहूर्त को परम उत्सव की तरह मनाने की तैयारी है। घरों में लोग खुशी मनाएंगे, मंदिरों में भी दीपोत्सव की तैयारी है। शहर के प्राचीन श्रीराम मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।

भगवान का दूध से अभिषेक किया जाएगा। देशी घी से 501 दीए जलाए जाएंगे। धार्मिक संस्था हरिशरणम जन शहर में 51 से अधिक स्थानों पर 30 हजार से अधिक लड्डुओं का प्रसाद वितरित करेगी। पिछले पांच दिनों ने भक्तजन 1100 किलो बेसन से लड्डू तैयार करने में जुटे थे। शहर के धर्मपुरा, हिमालय फार्म, सावित्री कालोनी, समता आश्रम, मंगल पड़ाव, सिंधी चैक आदि, नैनीताल रोड इलाके में भगवा ध्वज फहराए गए हैं। रूपनगर स्थित श्रीबालाजी मंदिर में भगवान श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा। घी के 501 दीपक जलाएं जाएंगे।

नैनीताल रोड से लगी सिद्धार्थ सिटी में नमन कृष्ण महाराज के आवास पर शाम छह बजे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ के साथ कालोनी में सभी घरों में पवित्र ध्वजा आरोहण की जाएगी। पांच वैदिक आचार्य भगवान का पूजन करेंगे। घरों में पांच-पांच दीए प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। श्री महादेव गिरि संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र, संस्कृत विद्वान सुबह आठ बजे से पुरुष सूक्त व श्रीसूक्त का पाठ करने में जुटे हैं। घी के दीपक जलाकर श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रीराम मंदिर के निर्विघ्न पूर्णता के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं। नैनीताल जिले में 251 से अधिक लोग अनुष्ठान में जुटे हैं। शिवसेना की ओर से मंगलपड़ाव शिव मंदिर में घी के 501 दीपक जलाए जाएंगे। शाम साढे सात बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरित होगा। 

chat bot
आपका साथी