घर से निकले 15 दिन के लिए कहकर और दो माह बाद भी नहीं लौटे पति, शिक्षिका ने पुलिस से लगाई गुहार

15 दिनों के लिए जरूरी काम से बाहर गए पति दो माह बाद भी नहीं लौटे। काफी-खोजबीन और इंतजार के बाद भी जब कोई पता न चला तो स्वजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। लंबे समय से गायब पति की तलाश के लिए शिक्षिका ने थाने में गुहार लगाई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:06 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:06 AM (IST)
घर से निकले 15 दिन के लिए कहकर और दो माह बाद भी नहीं लौटे पति, शिक्षिका ने पुलिस से लगाई गुहार
घर से निकले 15 दिन के लिए कहकर और दो माह बाद भी नहीं लौटे पति

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : 15 दिनों के लिए जरूरी काम से बाहर गए पति दो माह बाद भी नहीं लौटे। काफी-खोजबीन और इंतजार के बाद भी जब कोई पता न चला तो स्वजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। ऐसे में लंबे समय से गायब पति की तलाश के लिए शिक्षिका ने पुलिस थाने में गुहार लगाई है। मुखानी थाना पुलिस ने लापता की खोज शुरू कर दी है।

मुखानी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में शिक्षिका गीता बिष्ट ने कहा है कि वह अपने पति गोपाल सिंह बिष्ट व बेटी के साथ पार्वती बिहार, छडायल नायक हल्द्वानी में रहते हैं। महिला ने बताया कि वह अल्मोड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पति और बेटी से मिलने के लिए अवकाश के दिनों में वह घर आती हैं। महिला ने कहा कि बीते नौ अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे उनके पति गोपाल सिंह बिष्ट बेटी सुरभि से यह कहकर चले गए कि आवश्यक कार्य से बाहर जा रहे हैं और 15 से 20 दिनों में वापस लौट आएंगे। घर से एक बैग में अपने कुछ कपड़े और आवश्यक सामग्री लेकर वह चले गए।

ऐसे में बेटी ने फोन करके अपनी मां को इस संबंध में जानकारी दी। बीते 10 अप्रैल को जब महिला घर आई तो पति को उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो दोनों नंबर स्विच ऑफ थे। महिला ने पुलिस से बताया कि उनके पति पहले भी दो से चार दिनों के लिए बाहर जा चुके हैं। जिसमें वह समय से लौट भी आते थे। ऐसे में विश्वास था कि इस बार भी वह समय से वापस लौट आएंगे, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आए। इस बीच शिक्षिका ने पति की तलाश के लिए बहुत प्रयास किया। जिसमें रिश्तेदारों से लेकर कई आवश्यक जगहों पर पूछताछ व बातचीत की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

ऐसे में शिक्षिका गीता बिष्ट ने मुखानी थाना अध्यक्ष से मिलकर पति के खोजबीन की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई है। गुमशुदा अधेड़ की तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के लिए व तलाश के लिए पुलिस टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। अधेड़ के दोनों मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी