Nainital Weather Update: नैनीताल व मुक्तेश्वर से अधिक ठंडा रहा हल्द्वानी, छह दिन बाद फिर चार डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

छह दिन बाद हल्द्वानी का तापमान चार डिग्री के नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की वजह से तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 06:16 AM (IST)
Nainital Weather Update: नैनीताल व मुक्तेश्वर से अधिक ठंडा रहा हल्द्वानी, छह दिन बाद फिर चार डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। जनवरी पहले सप्ताह में हुए हिमपात का असर अब दिखाई देने लगा है। उत्तर-पूर्व की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो चला है। तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को नैनीताल व मुक्तेश्वर की तुलना में हल्द्वानी अधिक ठंडा रहा। छह दिन बाद हल्द्वानी का तापमान चार डिग्री के नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की वजह से तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         19.5             3.6

नैनीताल        14.8             5.0

मुक्तेश्वर        16.9             5.6

अल्मोड़ा        15.8             7.0

पिथौरागढ़      20.7             2.1

चम्पावत        18.6            2.1

सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत

जनवरी पहले सप्ताह में तापमान लगातार बदल रहा है। माह के शुरुआत तापमान दो डिग्री पर था। दो दिन बाद ही न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। चार दिन की तेजी के बाद तापमान में फिर गिरावट होने लगी है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. नीलांबर भट्ट का कहना है कि बदलते मौसम में सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। किसी तरह के लक्षण दिखने को डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

इस तरह बदला हल्द्वानी का न्यूनतम पारा

2 जनवरी        2.1 डिग्र

3 जनवरी        9.8 डिग्री

4 जनवरी       13.3 डिग्री

5 जनवरी       11.6 डिग्री

6 जनवरी       13.9 डिग्री

7 जनवरी       6.5 डिग्री

8 जनवरी       3.6 डिग्री

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी