हल्द्वानी में ओलों के साथ बारिश, सड़क से लेकर घरों तक जलभराव, मानसून से पहले खुली निगम की तैयारियों की पोल

अंधड़ व ओलों के साथ करीब आधे घंटे हुई बारिश से हल्द्वानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नाले उफान पर आने से गंदगी सड़क व लोगों के घरों में घुस गई। बरसात से पहले ही शहर की बदहाली से लोगों में नगर निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:30 AM (IST)
हल्द्वानी में ओलों के साथ बारिश, सड़क से लेकर घरों तक जलभराव, मानसून से पहले खुली निगम की तैयारियों की पोल
बरेली रोड पांडे गार्डन के कई घरों में जलभराव हुआ है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: शहर में रविवार को फिर बारिश हुई। अंधड़ व ओलों के साथ करीब आधे घंटे हुई बारिश से हल्द्वानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नाले उफान पर आने से गंदगी सड़क व लोगों के घरों में घुस गई। बरसात से पहले ही शहर की बदहाली होने से लोगों में नगर निगम के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। प्रभावित लोगों ने निगम प्रशासन पर बदइंतजामी का आरोप लगाया है।

रविवार शाम पांच बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव आने के बाद तेज अंधड़ शुरू हो गया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इंदिरानगर नाला चोक होने से गणपति विवाह, न्यू फ्रेंड्स कालोनी व चैधरी कालोनी में हर तरफ गंदगी का ढेर लग गया। सड़क पर गंदगी बहने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। जोशी विहार के पांच-छह घरों में पानी घुस गया।

बरेली रोड पांडे गार्डन के कई घरों में जलभराव हुआ है। पार्षद रईस वारसी गुड्डू ने नगर निगम पर नालों की सफाई में देरी करने का आरोप लगाया है। इधर, निकासी नहीं होने से बेस अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया। नैनीताल रोड से लगे कुल्यालपुरा, दुर्गा कालोनी की गलियों में भी जलभराव हो गया। पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम निकासी बेहतर नहीं बना पाया है।

टेंडर कराकर सफाई कराना भुला निगम

बरसात में मुसीबत बनने वाले दस से अधिक नालों की नगर निगम हर साल सफाई कराता है। नालों की सफाई के लिए टेंडर हो चुके हैं। 20 जून के बाद किसी भी समय मानसून का आगमन हो सकता है। निगम प्रशासन नालों की सफाई के लिए टेंडर कराकर भुल गया है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि नालों की सफाई नहीं होने की निरीक्षण आख्यां दो दिन पहले नगर आयुक्त को सौंपी है। सफाई में देरी करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी